धोखाधड़ी के आरोप में फाइनांसर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई से जालंधर में रहने आए एक परिवार से जमीनी मामले में धोखाधड़ी करने पर फाइनांसर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 09:55 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 09:55 PM (IST)
धोखाधड़ी के आरोप में फाइनांसर पिता-पुत्र के खिलाफ
केस दर्ज
धोखाधड़ी के आरोप में फाइनांसर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सहयोगी, जालंधर

मुंबई से जालंधर में रहने आए एक परिवार से जमीनी मामले में धोखाधड़ी करने के वाले फाइनांसर पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की पहचान त्रिलोचन सिंह और उसके बेटे नरिदरजीत सिंह के रूप में हुई है।

थाना सात की पुलिस को दी शिकायत में टावर एनक्लेव निवासी कुलविदर कौर ने बताया कि वो मुंबई में रहती थी। वहां पर पारिवारिक विवाद के चलते वो अपने पति हरबीर सिंह के साथ जालंधर आ गई। यहां पर उनके घर के सामने ही प्रीत कार केयर आफिस था, जिसके मालिक इंद्रप्रीत सिंह हैं। उन्होंने उनके साथ संबंध बढ़ाए और पार्टनरशिप के लिए कहा। पैसे न होने पर इंदरप्रीत सिंह ने उनको एक फाइनांसर खुरला किगरा निवासी त्रिलोचन सिंह से मिलवाया। त्रिलोचन सिंह ने खुरला किगरा की गिल कालोनी में स्थित उनके चार मरले से ज्यादा के प्लाट की रजिस्ट्री उसके नाम करवाने के लिए कहा और बदले में सात लाख रुपये देने की बात कही। उन्होंने प्लाट की रजिस्ट्री उसके नाम पर कर दी, जिसके बाद उसने 5.45 लाख का चेक व 1.55 लाख नकद दे दिए। तीन साल तक तो वो कर्ज चुकाते रहे, लेकिन लाकडाउन में दिक्कत आने लगी। इसके बाद त्रिलोचन और उसके बेटे नरिदरजीत सिंह उर्फ हैप्पी ने कहा कि वह जब मर्जी पैसे दे दें। कुछ समय बाद जब उन्होंने पैसों का हिसाब करने के लिए बुलाया तो पता चला कि पिता पुत्र ने प्लाट उनको बताए बगैर बेच दिया है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी