जालंधर में 'आप' के धरने में उड़ी कोरोना के नियमों की धज्जियां, पुलिस ने 40 अज्ञात नेताओं के खिलाफ किया केस दर्ज

जालंंधर में शुक्रवार नकोदर चौक पर आम आदमी पार्टी के धरने के दौरान कोरोना नियमों का उल्लंघन किया गया। 30 से 40 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया न कईयों ने मास्क पहने थे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 04:00 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 04:44 PM (IST)
जालंधर में 'आप' के धरने में उड़ी कोरोना के नियमों की धज्जियां, पुलिस ने 40 अज्ञात नेताओं के खिलाफ किया केस दर्ज
जालंधर में आम आदमी पार्टी के धरने के दौरान कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं।

जालंधर, जेएनएन। जालंंधर में बीते शुक्रवार नकोदर चौक पर आम आदमी पार्टी के धरने के दौरान कोरोना नियमों का पालन ना करने के आरोप में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 30 से 40 अज्ञात नेताओं के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है और उन पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का पालन न करने का आरोप लगाया है। एएसआइ रणजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई एफआइआर में बताया गया है कि शुक्रवार को शहर के नकोदर चौक पर 30 से 40 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कोरोना नियमों का पालन नहीं किया गया। प्रदर्शन के दौरान जहां कार्यकर्ताओं ने फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो वहीं कुछ कार्यकर्ता बिना मास्क के दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आम आदमी पार्टी के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल शुक्रवार को हुए आम आदमी पार्टी के इस धरने के चलते आम आदमी को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था जहां धरने के चलते लगे जाम में कड़ी धूप में लोग काफी देर तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। वहीं धरने के दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।

नकोदर में कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर किया प्रदर्शन

उधर, नकोदर में पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार आड़े हाथों लिया। नगर कौंसिल के प्रधान नवनीत नीता एरी व मार्किट कमेटी नकोदर के चेयरमैन जसवीर सिंह उप्पल ने साथियों के साथ केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एरी ने कहा कि केन्द्र सरकार जनता को महंगाई के आग में झोंककर कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की साजिशें कर रही है। इस मौके पर नगर कौंसिल नकोदर के उपाध्यक्ष पवन गिल, पार्षद हेमंत शर्मा, हरीश शर्मा, विजय पोपली, अमरजीत, अमरीक सिंह थिंद, बलविंदर कुमार, गौरव जैन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी