जालंधर के प्राचीन शिव मंदिर पहाड़ी वाला बस्ती शेख में तालाब की कार सेवा में जुटे श्रद्धालु

जालंधर के प्राचीन शिव मंदिर पहाड़ी वाला बस्ती शेख में तालाब की कार सेवा का दौर निरंतर जारी है। शनिवार को मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्य व सेवादारों ने खुद ही लंगर तैयार करके श्रद्धालुओं में वितरित किया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 01:05 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 01:05 PM (IST)
जालंधर के प्राचीन शिव मंदिर पहाड़ी वाला बस्ती शेख में तालाब की कार सेवा में जुटे श्रद्धालु
जालंधर के प्राचीन शिव मंदिर पहाड़ी वाला बस्ती शेख में तालाब की कार सेवा का दौर निरंतर जारी है।

जालंधर, जेएनएन। प्राचीन शिव मंदिर पहाड़ी वाला बस्ती शेख में तालाब की कार सेवा का दौर निरंतर जारी है। इसके लिए जहां मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्य कार सेवा में जुटे हैं। वहीं जिले भर से श्रद्धालु इसमें शामिल होकर जीवन को कृतार्थ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  Jalandhar Badminton Championship: अंडर-17 के फाइनल मैच आज, खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम


शनिवार को मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्य व सेवादारों ने खुद ही लंगर तैयार करके श्रद्धालुओं में वितरित किया। इस दौरान सेवादार राजकुमार चौहान व वेद प्रकाश ने कहा कि तलाब की कार सेवा करना धार्मिक दृष्टि से पुण्य का कार्य भी है। इसका जिक्र धार्मिक ग्रंथों में भी प्रमुखता से किया गया है। वहीं सेवादार पवन लूथर ने कहा कि मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

यह भी पढ़ें -  32वें नेशनल सड़क सुरक्षा माहः जालंधर में महिलाओं ने निकाली स्कूटर रैली, यातायात नियम मानने का दिया संदेश

इस मौके पर कार सेवा व मंदिर के विकास में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ सुरिंदर मोहन सहदेव, हैप्पी शर्मा, अशोक नंदा, रोशन जुल्का, पवन कुमार, रमेश बब्बर, कुकू चौहान के अलावा अन्य कई श्रद्धालु मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  Jalandhar Today 23th Januaryः पुलिस करेगी लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी