जालंधर में गोराया-फगवाड़ा हाईवे पर दो गाड़ियों में टक्कर, छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि हादसा धुंध की वजह से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवे पर एक ट्राला खड़ा था जो खराब हो गया था। ट्राले के आगे-पीछे कोई भी रिफ्लेक्टर नहीं था। इस दौरान वहां से निकल रही एक कार ट्राले से टकरा गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 11:45 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 11:45 AM (IST)
जालंधर में गोराया-फगवाड़ा हाईवे पर दो गाड़ियों में टक्कर, छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर
गोराया-फगवाड़ा हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।

जालंधर, जेएनएन। गोराया-फगवाड़ा हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो गाड़ियां टकरा गईं। दुर्घटना में करीब छह लोग घायल हो गए। उनमें हरमिंदर सिंह को गंभीर चोट लगीं है। उसे पहले निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन बाद में चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिल्लौर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल बाकी लोगों को भी प्राइवेट अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि हादसा धुंध की वजह से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवे पर एक ट्राला खड़ा था जो खराब हो गया था। ट्राले के आगे-पीछे कोई भी रिफ्लेक्टर नहीं था। इस दौरान वहां से निकल रही एक कार ट्राले से टकरा गई। उसके बाद करीब तीन और कारें उससे टकरा गईं। दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ियों में से एक गाड़ी में कुछ लोग धार्मिक स्थल जा रहे थे। गाड़ी में एक ही परिवार के करीब छह सदस्य सवार थे। उनमें से हरमिंदर सिंह को गंभीर चोट लगीं जबकि बाकी घायल हो गए। उधर लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस सूचना मिलने के काफी देर बाद पहुंची। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।हादसे का कारण बने ट्राले का चालक मौके से फरार हो गया।

लुटेरों को पकड़े के लिए पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

जालंधर। गत शनिवार को बस्ती बावा खेल इलाके में पोती को स्कूल से घर लाते समय वृद्ध के साथ हुई लूट की वारदात में अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह तक पहुंचने में जुटी हुई है। गिरोह के सदस्यों ने 120 फीट रोड पर सेंट सोल्जर स्कूल से अपनी नाती को लेकर आ रहे बलदेव सिंह से 4 हजार रुपये और 2 अंगुठियां लूट ली थीं। बताया जाता है कि यह नया गिरोह है, जिसने हाल के दिनों में कई वारदात की है। गिरोह में एक महिला व एक बुजुर्ग समेत चार लोग शामिल हैं, जो खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अपना शिकार बनाते हैं। इसी गिरोह ने बीबीएमबी परिसर के पास विकास माडल स्कूल, रेरू की चेयरपर्सन चांद शर्मा को भी लूटने की कोशिश की थी।

chat bot
आपका साथी