जालंधर में काहनपुर के पास कार सवार ने मारी आटो को टक्कर, दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी

जालंधर मकसूदां थाना क्षेत्र के तहत काहनपुर के पास शनिवार शाम 6 बजे के करीब एक कार सवार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी और फिर मौके से फरार हो गया। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

By Edited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 08:47 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 09:38 AM (IST)
जालंधर में काहनपुर के पास कार सवार ने मारी आटो को टक्कर, दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी
जालंधर में कार की टक्कर से आटो सवार दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई।

जागरण संवाददाता, जालंधर मकसूदां थाना क्षेत्र के तहत काहनपुर के पास शनिवार शाम 6:00 बजे के करीब एक कार सवार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी और फिर मौके से फरार हो गया। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, वही ऑटो में सवार एक महिला और ड्राइवर को हादसे में मामूली चोट आई हैं। घायलों की पहचान सोनिया और सुनीता निवासी कैंट के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आटो चालक हर¨जदर ¨सह निवासी कैंट ने बताया कि वह सवारियों को लेकर भोगपुर से कैंट जा रहा था। जब वह काहनपुर के पास पहुंचा तो एक अज्ञात कार ने उसके ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी जिसके चलते उसकी ऑटो सड़क पर ही पलट गई। जिससे ऑटो में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर के दौरान कार की नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई। वहीं स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं देर शाम जालंधर के सिविल अस्पताल में पुलिस ने घायल महिलाओं के बयान दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर मिली कार की नंबर प्लेट के आधार पर कार मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी