ओलिंपिक जीते तो कप्तान मनप्रीत पत्नी को देंगे रेंज रोवर

टोक्यो ओलिंपिक जीतने पर हाकी में टीम इंडिया के कप्तान मनप्रीत सिंह पत्‍‌नी को रेंज रोवर गिफ्ट करने वादा किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:17 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:17 AM (IST)
ओलिंपिक जीते तो कप्तान मनप्रीत पत्नी को देंगे रेंज रोवर
ओलिंपिक जीते तो कप्तान मनप्रीत पत्नी को देंगे रेंज रोवर

कमल किशोर, जालंधर

टोक्यो ओलिंपिक जीतने पर जालंधर के तीनों खिलाड़ी कप्तान मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह व हार्दिक सिंह ने पारिवारिक सदस्यों से ढेरों वादे किए हैं। मनप्रीत सिंह व टीम का फोकस अभी आने वाले तीनों मैच जीतने पर है। मनप्रीत सिंह पत्नी तो मनदीप सिंह ने परिवार को तोहफा देने का वादा किया है।

ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर मनप्रीत सिंह ने पत्नी इली वादा किया है कि वह रेंज रोवर कार गिफ्ट करेंगे। मनप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी से यह वादा शादी के समय किया था। मनप्रीत की इली से पहली मुलाकात वर्ष 2012 में सुल्तान जोहर कप के दौरान हुई थी। तब मनप्रीत भारतीय जूनियर टीम के कप्तान थे। इली मैच देखने पहुंची थीं। वह पहली नजर में मनप्रीत को दिल दे बैठी थी। इनकी शादी 2020 में हुई थी। वहीं हाकी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने पारिवारिक सदस्यों से कहा कि ओलंपिक जीतने पर उनको मर्सिडीज कार लेकर देंगे। मनदीप सिंह को हिमाचल की वादियों में भी घूमना अच्छा लगता है। वह जब भी जालंधर आते हैं तो परिवार के साथ घूमने के लिए निकल जाते हैं। वहीं हार्दिक सिंह ने छोटे भाई से वादा किया था कि गोल्ड जीतने के बाद अपनी गाड़ी के आगे ओलंपिक रिग लगाएंगे। मां कमलजीत कौर ने हार्दिक के लिए गोल्ड की चेन बनाकर रखी है, जो वो बेटे के लौटने के बाद पहनाएगी। आज भारतीय टीम को स्पेन के खिलाफ बनानी होगी खास रणनीति

ओलिंपियन गुनदीप कुमार ने कहा कि मंगलवार को सुबह साढे़ छह बजे भारत का मुकाबला स्पेन के साथ होगा। इसके लिए भारत को खास रणनीति तैयार करनी होगी। टीम को पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करना ही होगा। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को आठ से अधिक पेनाल्टी कार्नर मिले थे, लेकिन टीम गोल में भुनाने में असमर्थ रही। हरमनप्रीत सिंह को पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर बढ़त हासिल करनी होगी। जालंधर के तीनों खिलाड़ियों को भी उम्दा प्रदर्शन करना होगा।

chat bot
आपका साथी