बिजली के पोल बने प्रचार का माध्यम, व्यापारिक प्रतिष्ठान होर्डिंग लगाकर सरकार को लगा रहे चूना

शहर के गली मोहल्ले कालोनियां तथा जीटी रोड पर पावरकाम की सप्लाई देने के लिए लगाए गए पोल को कई व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रचार के माध्यम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इस क्रम में पोल के ऊपर से लेकर नीचे तक होर्डिंग लगाकर अपना प्रचार किया जा रहा है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 02:32 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 02:32 PM (IST)
बिजली के पोल बने प्रचार का माध्यम, व्यापारिक प्रतिष्ठान होर्डिंग लगाकर सरकार को लगा रहे चूना
नियमोंं को दरकिनार कर व्यापारिक प्रतिष्ठान बिना किराया दिए खुद का प्रचार कर रहे हैं।

जालंधर, जेएनएन। शहर में लगे हुए बिजली के पोल निजी व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रचार का माध्यम बन गए हैं। जहां पर लोग होर्डिंग, पोस्टर तथा बोर्ड लगाकर अपना प्रचार कर रहे हैं। नियमों को दरकिनार कर इन पोल पर अपना प्रचार करने वाले कई बार तो पोल के दोनों तरफ ही होर्डिंग्स लगा देते हैं। इस पूरे खेल में सरकार को भी चूना लगाया जा रहा है।

दरअसल, शहर के गली, मोहल्ले, कालोनियां, चौक तथा जीटी रोड पर पावरकाम की सप्लाई देने के लिए लगाए गए पोल को कई व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रचार के माध्यम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इस क्रम में पोल के ऊपर से लेकर नीचे तक होर्डिंग लगाकर अपना प्रचार किया जा रहा है। तमाम नियमोंं को दरकिनार कर ऐसा करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठान बिना किसी तरह का किराया दिए खुद का प्रचार कर रहे हैं।

देर रात व तड़के होता है होर्डिंग्स लगाने का खेल

बिजली के पोल पर अपने प्रतिष्ठान का प्रचार करने के लिए तड़के तथा देर रात होॄडग्स लगाए जाते हैं। इस दौरान किसी तरह की कार्रवाई से बचने के लिए होर्डिंग्स लगाने वालों ने यह समय निर्धारित किया हुआ है। खास बात यह है कि बिजली के पोल पर होर्डिंग लगाने के तुरंत बाद वह खुद मौके से गायब हो जाते है।

फ्लेक्स बनाने वाले ही ले रहे कांट्रैक्ट

शहर में निजी प्रतिष्ठानों के होर्डिंग शहर में लगाने के लिए फ्लेक्स बनाने वाले ही कांट्रैक्ट ले रहे हैं। जो अपने करीब भेज कर देर रात तथा तड़के बिजली के पोल पर प्रचार करते हुए होर्डिंग्स लगा जाते हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी