BSP करवाएगी पंजाब के कांट्रेक्ट और आउटसोर्सिंग पर रखें कर्मचारियों को नियमित, प्रदेश अध्यक्ष ने उठाई मांग
बसपा) पंजाब अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी ने कहा कि पार्टी पंजाब के कांट्रेक्ट और आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे युवाओं की लड़ाई लड़ेगी। पंजाब में अगर किसी भी कर्मचारी को बर्खास्त किया जाता है तो बसपा कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।
जालंधर, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी ने कहा कि पार्टी पंजाब के
कांट्रेक्ट और आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे युवाओं की लड़ाई लड़ेगी। पंजाब में अगर किसी भी कर्मचारी को बर्खास्त किया जाता है तो बसपा कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। बसपा ने यह भी मांग की है कि सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए और उन्हें पूरे पे स्केल में वेतन दिया जाए।
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के 74 वर्षों बाद पंजाब सरकार ठेके और आउटसोर्सिंग पर रखकर सरकारी सर्विस के नाम पर पंजाबी युवाओं का आर्थिक शोषण कर रही है। इस कारण पंजाब के नवयुवकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। पंजाब के हजारों युवा कम वेतन पर कांट्रेक्ट और आउटसोर्सिंग पर काम करके आर्थिक शोषण का शिकार होकर नौकरी कर रहे हैं।
पिछले 20-25 वर्षों से शिक्षित बेटे-बेटियां समान योग्यता, समान काम के बावजूद कम वेतन पर काम करके अत्यधिक मानसिक दबाव में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अगर वे अपने लिए नियमत नौकरी व समान वेतन की मांग करते हैं तो उनके भविष्य को कुचलने का काम किया जाता है। इसका ताजा उदाहरण एनएचएम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं जो वर्ष 2006 से पिछले 15 वर्षों से अपने स्थायित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें कुचलने के लिए सरकार ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं। बसपा इसके खिलाफ आवाजा बुलंद करेगी।