पंजाब BSP अध्यक्ष गढ़ी बोले- दलितों के लिए कांग्रेस का प्रेम बसपा की दहशत का परिणाम

चरनजीत सिंह चन्नी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने को पंजाब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कांग्रेस में बसपा के कारण पैदा हुई दहशत बताई है। उन्होंने कहा कि बसप के दबाव के कारण ही कांग्रेस को यह कदम उठाना पड़ा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:53 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:53 AM (IST)
पंजाब BSP अध्यक्ष गढ़ी बोले- दलितों के लिए कांग्रेस का प्रेम बसपा की दहशत का परिणाम
बसपा पंजाब के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच दलित नेता चरनजीत सिंह चन्नी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने को पंजाब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कांग्रेस में बसपा के कारण पैदा हुई दहशत बताई है। बसपा प्रधान गढ़ी ने मुख्यमंत्री बनने पर चरनजीत सिंह चन्नी को बधाई देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है कि अगर 74 वर्ष बाद कांग्रेस को ऐसा चेहरा दिया जाना चाहिए था, जिसने दलित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए कभी कोई लड़ाई लड़ी हो अथवा संघर्ष किया होता। उन्होंने कहा कि जो दलित चेहरा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाया है, वह पंजाब या दलितों का नहीं हो सकता क्योंकि साढ़े चार साल में कैबिनेट में दलितों की एक भी मांग या मुद्दे पर कोई स्टेंड नहीं लिया गया।

प्रधान गढ़ी ने कहा कि जो सीएम कांग्रेस ने चयनित किया है, उसकी छवि बहुत ही शक वाली है। उसके खिलाफ पंजाब की महिला अफसरों ने मी-टू की शिकायतें दर्ज करवाई हैं। महिला कमिशन के पास केस चल रहा है। गढी ने चुन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे की कुटिल मंशा की निंदा की है।

बता दें कि रविवार दिन भर चली खींचतान के बाद पंजाब कांग्रेस ने श्री चमकौर साहिब के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को प्रदेश का पहला दलित मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है। सुबह शुरुआत में चन्नी का नाम दौड़ में नहीं था। विधायकों की वोटिंग में पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे था। सिख चेहरे की बात आने पर दिन भर सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम की चर्चा होती रही लेकिन देर शाम चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर कांग्रेस हाईकमान ने मुहर लगा दी। चन्नी सोमवार को ही पद की शपथ लेंगे।  

यह भी पढ़ें- जालंधर के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी हैं चन्नी के करीबी रिश्तेदार, खुल सकती है पावर में लौटने की राह

chat bot
आपका साथी