शराब के लिए पैसे नहीं देने पर भाई को मार डाला

सदर थाने के तहत आते गांव आधी में भाई ने भाई का कत्ल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:12 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 01:12 AM (IST)
शराब के लिए पैसे नहीं  देने पर भाई को मार डाला
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर भाई को मार डाला

संवाद सूत्र, नकोदर : सदर थाने के तहत आते गांव आधी में भाई ने भाई की हत्या कर दी। गांव आधी निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह पेंट का काम करता है। वह पत्नी, बहन, माता व दादी समेत काला संघा पत्ती आलमगीर में रहता है। पिता सतपाल उर्फ सत्तू गांव में अकेले रहते हैं। उसका छोटा चाचा सुखदेव सिंह उर्फ केबा अक्सर घर से बाहर रहता है और कथित रूप से नशे का आदी है।

उन्होंने बताया कि आज सुबह नौ बजे वह पिता को मिलने गांव आधी गया तो उसने घर से चाचा को बाहर निकलते देखा। उसके हाथ में दातर था और कपड़े पूरी तरह खून से सने थे। वह गालियां निकालते हुए तेजी से भाग गया और कहा कि आज तो मैंने रोज-रोज की लड़ाई ही खत्म कर दी है। अब कोई लड़ाई नहीं होगी। जब उसने अंदर जाकर देखा तो गेट के सामने प्रांगण में पिता की खून से लथपथ लाश पड़ी थी और शरीर पर गहरे घाव के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि चाचा सुखदेव सिंह ने ही पिता का कत्ल किया है। कारण, सुखदेव कोई कामकाज नहीं करता और शराब पीने के लिए पिता और दादी से पैसे मांगता था। जब उसे पैसे नहीं देते तो जान से मारने की धमकियां देता। इसी बात को लेकर व उनसे रंजिश रखने लगा था। इसी रंजिश में उसने पिता का कत्ल कर दिया। थाना सदर प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी