जालंधर के बस्ती गुजां में ब्राह्मण सभा ने भगवान परशुराम जयंती पर करवाया यज्ञ

जालंधर में भगवान परशुराम की जयंती पर श्री ब्राह्मण सभा की तरफ से हवन यज्ञ करवाया गया। समारोह के दौरान महंत केशव दास ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 04:11 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 04:11 PM (IST)
जालंधर के बस्ती गुजां में ब्राह्मण सभा ने भगवान परशुराम जयंती पर करवाया यज्ञ
जालंधर में ब्राह्मण सभा ने भगवान परशुराम जयंती पर यज्ञ करवाया।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में महामंडलेश्वर महंत केशव दास ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम न्याय पसंद तथा इंसाफ दिलाने वाले थे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन युगों-युगों तक लोगों के लिए आदर्श बना रहेगा। भगवान परशुराम जयंती को देखकर श्री ब्राह्मण सभा बस्ती गुंजा की तरफ से आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। यज्ञ का आगाज नवग्रह पूजन तथा गौरी गणेश पूजा के साथ हुआ। जिसमें पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-  RL Bhatia Passed Away: 1984 के सिख दंगों में जीत दर्ज कर बचाई थी कांग्रेस की साख, बाद में नवजोत सिंह सिद्धू से खाई मात

इस दौरान महंत केशव दास ने कहा कि भगवान श्री हरि विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम ने अहंकार और घमंड में चूर दुष्ट राजाओं को भी दंडित किया था। सनातन मर्यादा, मातृ पितृ भक्ति तथा समस्त समाज के लिए अनुकरणीय भगवान परशुराम समस्त सनातन समाज के आराध्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इस बार परशुराम जयंती सादगी के साथ मनाई जा रही है। मनोरंजन कालिया ने सभा द्वारा किए जा रहे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

यह भी पढ़ें- Ludhiana Black Fungus ALERT! लुधियाना में ब्लैक फंगस, चपेट में आए कोरोना को मात देने वाले 20 लोग, कुछ की आंखें व जबड़े निकाले

संस्था की तरफ से महंत गंगा दास तथा मनोरंजन कालिया को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विपिन शर्मा, उन्नति प्रकाश शर्मा, अजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, धर्मपाल शर्मा, रामपाल शर्मा, करण देव शर्मा, साधु राम कालिया, मास्टर धर्मपाल, अश्वनी शर्मा, रजत महेंद्रू, दिनेश अग्रवाल, प्रभात शर्मा, सुमित शर्मा तथा पंडित राम नाथ तिवारी मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी