मोगा बस हादसाः सोनू सूद घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे, पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद का किया एलान

Moga Bus Accident एक्टर सोनू सूद शुक्रवार सुबह मोगा में हुए दर्दनाक बस हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुचे। उन्होंने घायलों से बातचीत भी और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 02:13 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 03:15 PM (IST)
मोगा बस हादसाः सोनू सूद घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे, पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद का किया एलान
सोनू सूद मोगा में हुए दर्दनाक बस हादसे में घायल लोगों का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुचे।

मोगा, जागरण संवाददाता। कोरोना काल में रियल लाइफ के हीरो बने बालीवुड एक्टर सोनू सूद शुक्रवार सुबह मोगा में हुए दर्दनाक बस हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुचे। उन्होंने घायलों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। अपनी दरियादिली के लिए मशहूर सोनू ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार को 50-50 हजार की राशि और घायलों को 25-25 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की। इतना ही नहीं, हादसे में घायल कुछ लोगों के मोबाइल गुम हो गए थे। सोनू ने उन्हें नए मोबाइल दिलाने का वादा किया। यह मदद सूद चैरिटी फाउंडेशन के जरिए दी जाएगी। इस दौरान सोनू सूद के साथ उनकी बहन माल्विका सूद भी थीं। बता दें कि सोनू हर दो तीन महीने बाद मोगा आते हैं, यहां पर लोगों से मिलते हैं, संस्थाओं के कार्यक्रमों में भी जाते हैं। 

इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर मोगा में बस दुर्घटना को लेकर दुख जताया। उन्होंने डीसी मोगा को सभी घायलों को तुरंत पूरा इलाज मुहैया कराने और सरकार को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिए हैं।  शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होने चंडीगढ़ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मिनी बस सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 37 लोग गंभीर घायल हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर है। उन्हें डीएमसी एवं फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।

सोनू सूद शुक्रवार दोपहर बहन माल्विका सूद के साथ मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचे।

यात्री बस मोगा से अमृतसर जा रही थी। मिनी बस जनेर इलाके के निकट अचानक लिंक रोड से निकलकर हाईवे पर आई तो सामने से मोगा से अमृतसर जा रही पंजाब रोडवेज की बस के साथ मिनी बस की सीधी भिड़त हो गई। दोनों बसों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनने के बाद आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने दोनों बसों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी