नहीं बन रहे नीले कार्ड, भाजपा प्रधान ने फूड सप्लाई अफसर को दी शिकायत

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बनने वाले नीले कार्ड को लेकर आ रही समस्या को लेकर जिला भाजपा प्रधान देहाती अमरजीत सिंह अमरी ने जिला फूड सप्लाई अफसर को शिकायत दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:24 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:24 PM (IST)
नहीं बन रहे नीले कार्ड, भाजपा प्रधान ने फूड सप्लाई अफसर को दी शिकायत
नहीं बन रहे नीले कार्ड, भाजपा प्रधान ने फूड सप्लाई अफसर को दी शिकायत

जागरण संवाददाता, जालंधर : आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बनने वाले नीले कार्ड को लेकर आ रही समस्या को लेकर जिला भाजपा प्रधान देहाती अमरजीत सिंह अमरी ने जिला फूड सप्लाई अफसर को शिकायत दी है। अमरी और मंडल नंबर 12 के अध्यक्ष अमरजीत सिंह गोल्डी ने फूड सप्लाई अफसर नरिदर सिंह बराड़ को बताया कि जरूरतमंद लोग नीले कार्ड बनवाने के लिए भटकने को मजबूर हैं लेकिन उनकी सुनवाई नही हो रही। सिर्फ कांग्रेस के विधायकों के स्टीकर लगाने पर ही कार्ड बनाया जा रहा है। इस वजह से इसका लाभ सभी लोगों को नहीं मिल रहा। पहले भी यही प्रक्रिया थी और अब एक बार फिर ऐसा ही किया जा रहा है। अमरी ने मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से भी अपील की है कि इस प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। इससे जुड़े पोर्टल को भी जल्द शुरू किया जाए। अमरजीत गोल्डी ने कहा कि पोर्टल शुरू होने पर ही सभी लोग इसका लाभ ले पाएंगे। फूड सप्लाई अफसर नरिदर सिंह बराड़ ने कहा है कि वह इन समस्याओं को जल्द दूर करवाएंगे।

chat bot
आपका साथी