जालंधर में धरने में कांग्रेसियों के हथियार लाने पर भाजयुमो ने जांच मांगी, प्रशासन को मांग पत्र सौंपा

बलजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर युवा कांग्रेसी नेता कि लोडेड पिस्टल का जेब से गिरना इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि यह सभी शहर की अमन शांति को खराब करना चाहते है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 01:55 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 03:58 PM (IST)
जालंधर में धरने में कांग्रेसियों के हथियार लाने पर भाजयुमो ने जांच मांगी, प्रशासन को मांग पत्र सौंपा
जालंधर में धरने में कांग्रेसियों के हथियार लाने पर भाजयुमो ने जांच की मांग की है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के कांग्रेसी नेता सत्ता के नशे में चूर होकर आए दिनों हथियारों के साथ धरने देकर शरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस के रोष स्वरूप आज भाजपा युवा मोर्चा  के प्रतिनिधिमंडल द्वारा भाजमुयो जिला प्रधान बलजीत सिंह प्रिंस की अगुवाई में प्रशासन को गुंडा तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए मांग पत्र दिया गया। इस अवसर पर बलजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर युवा कांग्रेसी नेता कि लोडेड पिस्टल का जेब से गिरना इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि यह सभी शहर की अमन शांति को खराब करना चाहते है।

उन्होंने कहा कि दो महीने पहले भी कांग्रेस के गुंडा तत्त्वों द्वारा शरेआम हथियार लहराकर प्रदर्शन किया गया था। अगर उस समय प्रशासन इन् पर कड़ी कार्रवाई कर देता तो आज फिर यह दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न करते। उन्होंने कड़े शब्दों में ऐसे आसामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज शहर में गुंडागर्दी का जो खेल खेला जा रहा है उससे तो जाहिर है कि सत्ताहीन सरकार पंजाब को तालिबान बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि शहरवासी ऐसे तनावपूर्ण माहौल में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है।

उन्होंने कहा कि गत दिनों लुधियाना में भी हमारी पार्टी के युवा कार्यकर्ता की इन गुंडे कांग्रेसी तत्वों ने ईंट मार कर आंख निकाल दी थी। क्या ऐसे तत्वों पर लगाम लगाना मुश्किल है या प्रशासन भी किसी दवाब के कारण इन पर कार्यवाही नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि हम शहर की अमन शान्ति के लिए ऐसे लोंगो के खिलाफ संघर्ष को और तेज करेंगे। इस अवसर जिला भाजपा सचिव रोक्सि उप्पल ने शहर में तेजी से बढ़ रही कांग्रेसी नेताओं की गुंडागर्दी पर गहरी चिंता प्रकट की तथा प्रशासन से इन पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार की। इस मौके पर युवा मोर्चा महामंत्री पंकज जुल्का ने ऐसे गुंडा तंत्र को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार से दखल देने के अपील की। इस अवसर पर अभी सिक्का, नितिन खेड़ा, लवप्रीत, सहजल, नीतीश मेहता, राहुल जुनेजा, गुरप्रीत, विकास भारद्वाज, हेमंत हनी, अमित इत्यादि उपस्थित थे।।

chat bot
आपका साथी