भाजयुमो ने मंडल दो व तीन की टीम घोषित की

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह प्रिस के नेतृत्व में भाजमुयो के मंडल 2 और 3 ने कार्यकारिणी का विस्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 07:11 PM (IST)
भाजयुमो ने मंडल दो व तीन की टीम घोषित की
भाजयुमो ने मंडल दो व तीन की टीम घोषित की

जागरण संवाददाता, जालंधर : भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह प्रिस के नेतृत्व में भाजमुयो के मंडल 2 और 3 ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। मंडल 2 के अध्यक्ष सन्नी दुआ ने टीम का विस्तार करते हुए गौरव शर्मा और अजय नंदा को महामंत्री दिवाकर शर्मा, सुभाष चावला, दिवेश नंदा, मिटू माही को उपाध्यक्ष बनाया। लाली राय, हरीश शर्मा, यद्दु खन्ना, विवेक कक्कड़ को सचिव नियुक्त किया है।

विपुल सिसोदिया को मीडिया इंचार्ज, प्रीतम कुमार को स्पो‌र्ट्स इंचार्ज, पुनीत जैन को लीगल एडवाइजर, हरीश चौहान को आफिस इंचार्ज, राघव अग्रवाल को सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया है। विवेक भंडारी, शिवम शर्मा, राजा सिंह, लवप्रीत सिंह, अजय निश्चल, संदीप कुमार, गौरव, कपिल मेहरा, राहुल अरोड़ा, सक्षम शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

मंडल 3 के अध्यक्ष शिवम चोपड़ा ने राजन शर्मा, साहिल बांसल को महामंत्री, चेतन शर्मा, विक्रम नैय्यर, अनिल नैय्यर, गौरव शर्मा, भानु शर्मा, जनमय जोशी, अरुण सहगल को उपाध्यक्ष, गौरव, सचिन भल्ला, पुनीत शर्मा, अमन, देव दुग्गल, राघव भंडारी, जोहनी खन्ना को सचिव नियुक्त किया है। जगजोत सिंह को कार्यालय इंचार्ज, पुनीत को मीडिया इंचार्ज, मनोज कुमार को कैशियर, अभिषेक तिवारी को सोशल मीडिया इंचार्ज, ऋषभ भारद्वाज को स्पो‌र्ट्स इंचार्ज बनाया है। सुंदर कुमार, इश्विदर सिंह, जसकरण सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। इस इस मौके पर पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी, राजीव ढींगरा, विवेक खन्ना, पंकज जुल्का, नितिन महेंद्रू, अनुपम शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी