भाजपा का आत्मनिर्भर भारत पर फोकस, कार्यकर्ता करेंगे जागरूक

केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन को साकार करने के लिए भाजपा ने वर्करों से डट जाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 02:30 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 02:30 AM (IST)
भाजपा का आत्मनिर्भर भारत पर फोकस, कार्यकर्ता करेंगे जागरूक
भाजपा का आत्मनिर्भर भारत पर फोकस, कार्यकर्ता करेंगे जागरूक

जागरण संवाददाता, जालंधर : केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन को साकार करने के लिए भाजपा ने वर्करों से डट जाने का आह्वान किया। पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा के निर्देश पर जिला भाजपा जालंधर शहरी के प्रधान सुशील शर्मा, देहाती इकाई के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना संकट से जूझ रहा है, तब प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व से भारत को इस महामारी से बचाया है वहीं अर्थव्यवस्था को भी टूटने नहीं दिया। प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है। इंडस्ट्री के हित में 16 योजनाएं लागू की हैं। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना जरूरी है ताकि वे इसका लाभ ले सकें। सुशील शर्मा ने जनता को भी आत्मनिर्भरता अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मंडल व बूथ स्तर तक लोगों को साथ लेकर घर-घर जाकर आत्मनिर्भर भारत की अलख जगाएंगे। बैठक में सह जिला इंचार्ज जवाहर खुराना, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, दीपक तेलू, दविदर कालिया, अनिल शर्मा काला, अमित सिंह संधा, सतविदर कौर मुल्तानी, विवेक खन्ना, राजीव ठाकुर, राजकुमार भल्ला, प्रदीप खुल्लर, मनीष विज, राजेश जैन, अरुण खुराना, सुदेश भगत, इंदु अग्रवाल, रॉक्सी उप्पल, अजय चोपड़ा, वरुण कंबोज, राजेश कपूर, गोपाल किशन सोनी, नरेश गुलाटी, अर्जुन खुराना, बृजेश शर्मा, अमित भाटिया, रितेश मनु, करण सदी, देहाती (नार्थ) के जिला महामंत्री राजीव पांजा, एडवोकेट कृष्ण कुमार, वरिदर कुमार डींगरिया, सतीश कुमार साहनी मौजूद रहे। 'आत्मनिर्भर भारत' का डोर-टू-डोर करेंगे बखान : अमरी

जागरण संवाददाता, जालंधर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा मोदी सरकार की 'आत्मनिर्भर भारत' मुहिम के तहत जिला भाजपा देहाती (उत्तरी) अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। अमरी ने कहा कि आगामी दिनों में कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के 1.41 करोड़ लोगों के लिए केंद्र सरकार द्वारा पहले तीन महीने का पांच किलो अनाज और एक किलो दाल फ्री में भेजी गई थी और अब इस योजना का विस्तार करते हुए नवंबर तक बढ़ा दिया है। इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर देहाती (नॉर्थ) के जिला महामंत्री रंजीव पांजा, एडवोकेट कृष्ण कुमार, वरिदर कुमार डींगरिया, सतीश कुमार साहनी ओर अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी