टीएमसी के खिलाफ भाजपा ने किया मौन प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हो रही हिसा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भाजपा वर्करों ने मंडल स्तर पर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ धरने दिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 08:21 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 08:21 PM (IST)
टीएमसी के खिलाफ भाजपा ने किया मौन प्रदर्शन
टीएमसी के खिलाफ भाजपा ने किया मौन प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, जालंधर : पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हो रही हिसा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भाजपा वर्करों ने मंडल स्तर पर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ धरने दिए। कोविड 19 गाइडलाइन को देखते हुए कई इलाकों में छोटे-छोटे धरने लगाए गए। जिला प्रधान सुशील शर्मा, अमरजीत सिंहअमरी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने जिला भर में कई जगह मौन धरने दिए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव जीतने के बाद भाजपा पर जानलेवा हमले करवाकर देश के इतिहास में काला अध्याय लिखा है। सुशील शर्मा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कार्यरतपूर्ण काम हुआ है। प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि लोकतंत्र में हिसा के लिए कोई जगह नहीं है। पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने कहा कि भाजपा ऐसे हमले से डरने वाली नहीं है और पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र बहाल करने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

भाजपा प्रवक्ता मोहिदर भगत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले सोची समझी साजिश का हिस्सा है। यह टीएमसी के गुंडे ही कर रहे हैं। धरनों में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,अनिल सच्चर, मोहिदर भगत, भगवंत प्रभाकर, राजेश जैन, अमित लुधरा, आशु गुप्ता, हितेश सआल, कुलवंत शर्मा, नरेश अरोड़ा, अजय गुप्ता, जगजीत सिंह, सौरभ सेठ, दविदर भारद्वाज, अमरजीत सिंह गोल्डी, शिव दर्शन, यूथ इकाई के प्रधान बलजीत सिंह प्रिस मौजूद रहे। राज कुमार भल्ला, राजीव ढींगरा, नीटा बहल, रमेश महाजन, अश्वनी अटवाल कांत करीर, राज कुमार थापा, सतपाल पप्पू, गौरव जोशी, अशोक चड्डा, प्रवीण भारती, दविदर अरोड़ा, कार्तिक गिल, सुनील भगत समेत कई नेता धरने में शामिल हुए। महिला मोर्चा के मंडल नंबर 3 में अनु शर्मा, रजनी गुप्ता, शम्मा चौहान, राजिदर कौर समेत कई महिला नेत्रियां भी शामिल हुई।

chat bot
आपका साथी