भाजपा महिला मोर्चा ने आश्रम में मनाया मातृ दिवस

मातृ दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने अपाहिज आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं की सेवा की। जिला प्रधान मीनू शर्मा महिला मोर्चा पंजाब की कार्यकारिणी सदस्य अनु शर्मा जिला प्रभारी प्रवीण शर्मा प्रवक्ता रजनी गुप्ता समेत पार्टी नेताओं ने आश्रम में रह रहीं बुजुर्ग महिलाओं को फल दिए और वहां रुककर उनसे बातचीत की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:58 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने आश्रम में मनाया मातृ दिवस
भाजपा महिला मोर्चा ने आश्रम में मनाया मातृ दिवस

जागरण संवाददाता, जालंधर : मातृ दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने अपाहिज आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं की सेवा की। जिला प्रधान मीनू शर्मा, महिला मोर्चा पंजाब की कार्यकारिणी सदस्य अनु शर्मा, जिला प्रभारी प्रवीण शर्मा, प्रवक्ता रजनी गुप्ता समेत पार्टी नेताओं ने आश्रम में रह रहीं बुजुर्ग महिलाओं को फल दिए और वहां रुककर उनसे बातचीत की। प्रधान मीनू शर्मा ने कहा कि मातृ दिवस पर आश्रम में मां की सेवा करने से संतुष्टि मिली है। उन्होंने कहा कि आपदा में जीवन सहजने वाली देवी और खुशी के समय बच्चों के एहसासों को समझने वाली प्यारी मां दोस्त बन जाती है। तभी तो कोरोना इंफेक्शन के दौर में भी मां अपने बच्चों की सुरक्षा और सेहत के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। प्रवक्ता रजनी गुप्ता ने कहा कि आनलाइन स्कूलिग के चलते इन दिनों घर ही स्कूल बन गया है। ऐसे में माओं की जिम्मेदारी बढ़ी हुई है। मौके पर पूर्व जिला प्रधान डा. कमलजीत गिल, पूर्व पार्षद कंचन शर्मा, जिला महामंत्री पल्लवी वर्मा, सुखबीर चट्ठा, सचिव कविता सेठ, शमा चौहान, राजेंद्र कौर, किरण बाला भगत, उषा शर्मा मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी