पूर्व मंत्री कालिया व भाजपा नेताओं का सरकारी राशन पकड़ने का दावा, विधायक बेरी पर लगाया है स्टॉक करने का आरोप

बुधवार को ही भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने विधायक बेरी पर सरकारी राशन स्टॉक करने का आरोप लगाया था। अगले दिन राशन से भरा टैंपो पकड़ने के बाद राजनीति गरमा गई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:08 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 08:08 PM (IST)
पूर्व मंत्री कालिया व भाजपा नेताओं का सरकारी राशन पकड़ने का दावा, विधायक बेरी पर लगाया है स्टॉक करने का आरोप
पूर्व मंत्री कालिया व भाजपा नेताओं का सरकारी राशन पकड़ने का दावा, विधायक बेरी पर लगाया है स्टॉक करने का आरोप

जालंधर, जेएनएन। विधायक राजिंदर बेरी पर सरकारी राशन स्टॉक करने का मामला अभी चर्चा में बना हुआ है। वीरवार को भाजपा नेताओं ने सूर्या एंक्लेव में एक टेंपो में लदा सरकारी राशन पकड़ने का दावा किया। उसके तुरंत बाद मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया भी पहुंच गए। कालिया ने ही बुधवार को विधायक राजिंदर बेरी पर एक होटल के हॉल में सरकारी राशन स्टॉक करने और गरीबों को न बांटने का आरोप लगाया था।

भाजपा नेता अनिल सच्चर और किशन लाल शर्मा ने सूर्य एंन्क्लेव में एक टेंपो को रोक कर उसकी जांच की तो उसमें सरकारी बोरियों में भरा राशन मिला। उन पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की फोटो लगी थी। अनिल सच्चर और किशन लाल शर्मा का आरोप है कि यह राशन कांग्रेस नेताओं ने अपने पास स्टॉक किया हुआ था। विधायक बेरी पर होटल के हॉल में राशन स्टॉक करने के आरोपों के बाद वे इसे दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया और जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। इधर, मामले की जांच के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फूड सप्लाई अफसर भी मौके पर बुलाए गए हैं।

सुबह मीडिया के सामने विधायक बेरी ने खोला था होटल का हॉल

भाजपा की ओर से राशन स्टॉक करने का आरोप लगाए जाने के बाद वीरवार सुबह ही विधायक राजिंदर बेरी ने मीडिया के सामने कथित होटल का हॉल खोला था। उन्होंने कालिया को घेरते हुए कहा था कि पूर्व मंत्री अब राजनीतिक हाशिये पर हैं और इसीलिए विरोधियों पर उल्टे-सीधे आरोप लगाकर सस्ती राजनीति कर रहे हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी