भाजपा नेता पुनीत शुक्ला ने ली सिविल सदस्य की शपथ

सोमवार की सुबह भाजपा नेता पुनीत शुक्ला ने कैंट बोर्ड की बैठक में सिविल सदस्य की शपथ ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:29 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:29 PM (IST)
भाजपा नेता पुनीत शुक्ला ने ली सिविल सदस्य की शपथ
भाजपा नेता पुनीत शुक्ला ने ली सिविल सदस्य की शपथ

संवाद सहयोगी, जालंधर छावनी

सोमवार की सुबह भाजपा नेता पुनीत शुक्ला ने कैंट बोर्ड की बैठक में ब्रिगेडियर एस नेगी के अध्यक्षता में सिविल सदस्य की शपथ ली। इस मौके पर पुनीत शुक्ला को बधाई देने पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी व सरबजीत सिंह मक्कड़, अमरजीत सिंह अमरी, दीवान अमित अरोड़ा व अन्य नेता पहुंचे।

कैंट बोर्ड बैठक से पहले ब्रिगेडियर नेगी ने पुनीत शुक्ला को शपथ दिलवाई। उसके उपरांत शुक्ला ने अपनी मां कांता शुक्ला से आशीर्वाद लिया। इसके बाद बैठक शुरू हुई। इसमें पुनीत शुक्ला ने केवल वही मुद्दे पास करवाए जो अनिवार्य थे। जिन मुद्दों में पेंच था, उनको पुनीत शुक्ला ने ब्रिगेडियर एस नेगी के आगे प्रस्ताव रखकर पेंडिग करवा दिया। इससे सीईओ ज्योति कुमार खुश नहीं दिखे। शुक्ला को कैंट बोर्ड प्रशासन ने बैठक का एजेंडा गत शुक्रवार दोपहर को दिया था। शनिवार और रविवार को कैंट बोर्ड कार्यालय बंद था। कैंट एक्ट के मुताबिक बोर्ड प्रशासन को बैठक से तीन वर्किंग डे से पूर्व एजेंडा देना होता है। बैठक में पुनीत शुक्ला ने कहा कि उनकी तैयारी नहीं है। लोगों ने कहा कि कैंट बोर्ड प्रशासन और आर्मी अधिकारी हमेशा मनमानी करते हैं और मेंबरों की भी चलने नहीं देते। पुनीत शुक्ला ने मुद्दे पेंडिंग करवाकर अच्छा किया है। बैरियर पर लोगों को तंग करने का मुद्दा उठाया

शुक्ला ने कैंट बोर्ड के ब्रिगेडियर को कहा कि बैरियर पर आए दिन लोगों को तंग किया जा रहा है। कैंट में काफी अरसे से रजिस्ट्रियां बंद पड़ी हैं। लोगों को बैंक प्रापर्टी रखकर भी लोन नहीं दे रहे। कैंट की जनता को नई इमारतें बनाने का अधिकार नहीं है। इस मुद्दों को बोर्ड बैठक में लाया जाए। बैठक में सब्जी मंडी और ठेकेदारी का मुद्दा, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट में मशीन खरीदने, रोड कटिग व टेंडर सहित कई मुद्दों को पेंडिंग कर दिया गया। इस मौके पर राम अवतार अग्रवाल, शिव दर्शन, अभि तिलक राज, तरुण गर्ग, शिवेंद्र सिंह बीरू, राम सहदेव, प्रिसिपल सुभाष अरोड़ा, राजेंद्र शर्मा, नरेश वालिया, रजनी सहगल, संजय कालड़ा, संजीव गर्ग, अमित अरोड़ा आदि उपस्थित थे। ब्रिगेडियर का मोबाइल नंबर न देने पर जताया रोष

भाजपा नेता पुनीत शुक्ला ने शपथ लेने के बाद कुर्सी संभालते ही ब्रिगेडियर एस नेगी के समक्ष रोष जता दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कैंट बोर्ड में ब्रिगेडियर का मोबाइल नंबर मांगा था, परंतु प्रशासन ने उन्हें मोबाइल नंबर देने से मना कर दिया। बोर्ड प्रशासन का इस तरह का रवैया उचित नहीं है।

chat bot
आपका साथी