पार्टी की मजबूती के लिए भाजपा पदाधिकारियों की लगाई ड्यूटियां

भाजपा जिला कार्यकारिणी की विशेष बैठक अलावलपुर स्थित मंदिर जामुन वाला डेरा में की गई। बैठक में विशेष तौर पर पंजाब की उपाध्यक्ष तथा जिला इंचार्ज उमेश शक्कर उपस्थित हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 10:13 PM (IST)
पार्टी की मजबूती के लिए भाजपा पदाधिकारियों की लगाई ड्यूटियां
पार्टी की मजबूती के लिए भाजपा पदाधिकारियों की लगाई ड्यूटियां

संवाद सूत्र, किशनगढ़ : भाजपा जिला कार्यकारिणी की विशेष बैठक अलावलपुर स्थित मंदिर जामुन वाला डेरा में की गई। बैठक में विशेष तौर पर पंजाब की उपाध्यक्ष तथा जिला इंचार्ज उमेश शक्कर उपस्थित हुई। बैठक में संगठनों की समीक्षा करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया गया तथा आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को गांव-गांव बुनियादी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी मंडलों क अध्यक्षो, पदाधिकारियों एवं प्रदेश कार्यकारी सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई। इस मौके उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के दौरान जो वायदे जनता के साथ किए थे उनमें से एक भी वायदा अभी तक पूरा नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर अमरजीत सिंह अमरी अध्यक्ष जिला जालंधर देहाती, आरपी मित्तल, राजीव पांजा, चंद्रशेखर, मुकेश दादरा सभी प्रदेश कार्यकारी सदस्य, गिरधारी लाल जिला जरनल सेकेट्री जालंधर देहाती, पवन भट्टी जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा जालंधर, निधि तिवारी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जालंधर, इंदरजीत सहोता अध्यक्ष, विशाल गुलाटी उपाध्यक्ष जिला जालंधर, मंजू बाला, जितेंदर शर्मा जर्नल सेक्रेटरी भोगपुर, पवन ठाकुर मंडल जरनल सेकेट्री करतारपुर, सोमपाल एससी मोर्चा करतारपुर, अर्जुन तिवारी मंडल जरनल सेक्रेटरी झंडू सिघा, अशोक मंडल प्रेसिडेंट लाबड़ा, बिरेंदर सिंह मंडल जरनल सेक्रेटरी अलावलपुर, प्रेम बेरी मंडल उपाध्यक्ष अलावलपुर, विजय कुमार मंडल उपाध्यक्ष अलावलपुर, जोगी बंगा मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा अलावलपुर, शिवा मंडल अध्यक्ष आदमपुर, सुरिदर कालिया जिला उपाध्यक्ष जालंधर, विनोद मंडल अध्यक्ष जिला फिल्लोर,शाम शर्मा जिला उपाध्यक्ष अपरा, दिनेश जिला प्रेसिडेंट कल्चर तथा संस्कृति, डॉ रूपलाल जिला अध्यक्ष मेडिकल सेल, अंजली शर्मा अलावलपुर,विपिन कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी