भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई

जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रधान भूपिदर कुमार की अगुआई में संविधान दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:51 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:51 PM (IST)
भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई
भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई

जागरण संवाददाता, जालंधर

जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रधान भूपिदर कुमार की अगुआई में जालंधर वेस्ट के नेताओं ने होटल में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिदर भगत विशेष रूप से पहुंचे। सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय संविधान के प्रति सत्य व कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।

मोहिदर भगत ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भगत ने कहा कि भारतीय संविधान में देश के सभी नागरिकों को बराबर के अधिकार मिले हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा के अलावा मोहित भारद्वाज, अश्वनी अटवाल, दीपक तेलू, पार्षद वीरेश मिटू, नवीन सोनी, प्रभदयाल, भगत मनोहर लाल, दविदर भारद्वाज, अमित लूधरा, जनकराज भगत, गौरव जोशी, सुनील मोंटू, पवन हंस, प्रदीप खुल्लर, अजमेर सिंह, कमल लोच, सुखदेव सिंह, मदन लाल पुराण भारती, सन्नी भगत, ओमप्रकाश, राजकुमार थापा, संजीव शर्मा, कांत करीर, वरिदर अरोड़ा, मीनू शर्मा अध्यक्ष महिला मोर्चा, परवीन भारती, प्रवीन शर्मा, सुखबीर कौर चट्ठा, शशि धवन, पिकी व विजय काका उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी