जालंधर के गोराया में अवैध पिस्टल के साथ पकड़े सोनू और राजन पंडित को प्रोडक्शन वारंट पर लाई बिलगा पुलिस

जालंधर में बीते शनिवार को गोराया में एक अवैध पिस्टल और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए सोनू रूड़का और राजन पंडित का रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। बिलगा पुलिस ने दोनों का तीन दिन का प्रोडक्शन रिमांड हासिल किया है।

By Edited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:00 AM (IST)
जालंधर के गोराया में अवैध पिस्टल के साथ पकड़े सोनू और राजन पंडित को प्रोडक्शन वारंट पर लाई बिलगा पुलिस
सोनू और राजन पंडित को प्रोडक्शन वारंट पर लाई बिलगा पुलिस।

जागरण संवाददाता, जालंधर बीते शनिवार को गोराया में सीआइए स्टाफ टू द्वारा एक अवैध पिस्टल और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए सोनू रूड़का और राजन पंडित का रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद हत्या के प्रयास के एक छह महीने पुराने मामले में पूछताछ के लिए बिलगा पुलिस ने दोनों का तीन दिन का प्रोडक्शन रिमांड हासिल किया है। दोनों ही आरोपितों पर आरोप है कि करीब छह महीने पहले बिलगा थाना क्षेत्र के खोखेवाल निवासी किसान अमरजीत पर पुराने विवाद को लेकर धारदार हथियारों से हमला किया था और उसे बुरी तरह से पिटने के बाद मरा समझकर उसे खेतों में फेंककर फरार हो गए थे। मामले में ग्रामीणों ने घायल अमरजीत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। अमरजीत के बयानों के आधार पर पुलिस ने राजन पंडित और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में दर्ज कर लिया था। कुछ दिनों की जांच के बाद पुलिस ने मामले में सोनू को भी शामिल किया था। इसके साथ ही आरोपितों के काल डिटेल की भी जांच की जा रही है। काल डिटेल की जांच में पुलिस के हाथ कई संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी