Coronavirus UK Strain: बड़ी राहत, जालंधर में यूके से आए सभी 332 एनआरआई की रिपोर्ट आई नेगेटिव

जालंधर में 21 दिसंबर के बाद देश लौटे एनआरआईज में से जिले में 332 लोग यूके से आए थे। सेहत विभाग ने सभी से संपर्क बना लिया है। सभी के सैंपल लेकर टेस्ट करवाए गए जो नेगेटिव पाए गए हैं। इससे विभाग ने बड़ी राहत की सांस ली है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 10:55 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 10:55 AM (IST)
Coronavirus UK Strain: बड़ी राहत, जालंधर में यूके से आए सभी 332 एनआरआई की रिपोर्ट आई नेगेटिव
जालंधर में कोरोना वायरस यूके स्ट्रेन का मामला नहीं मिला है। (सांकेतिक फोटो)

जालंधर, जेएनएन। सेहत विभाग के अनुसार पिछले 21 दिसंबर से देश लौटे एनआरआईज में से  जिले में 332 लोग यूके से आएं। सेहत विभाग ने सभी से संपर्क बना लिया है। सभी के सेंपल लेकर टेस्ट करवाए जो नेगेटिव पाए गए हैं । सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह का कहना है कि सेहत विभाग की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार इन एनआरआईज पर सेहत विभाग की टीमें 28 दिन तक निगरानी रखेगी। हाल ही में कुछ एनआरआई सेंपल देने में आना कानी कर रहे थे। उनकी कौंसलिंग व पुलिस प्रशासन की सहायता ली जा रही है।

केंद्र सरकार ने बिट्रेन से आने वाली उड़ानों पर लगाया है अस्थायी प्रतिबंध

बता दें कि पिछले दिनों यूके में कोरोना वायरस की नई खतरनाक स्ट्रेन सामने आने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया था। भारत सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए 7 जनवरी तक ब्रिटेन आने-जाने वाले विमानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद पहले यूके से भारत लौटे लोगों को ट्रेस करने और उनके सैंपल लेने को लेकर पंजाब सरकार भी मुश्किल में रही है।

यूके से लौटे एनआरआई ट्रेस करने में पंजाब में मुश्किल

पिछले दिनों पता चला था कि यूके में नई स्ट्रेन फैलने के बाद कई लोग वहां भारत लौटे थे। अकेले पंजाब में 3426 लोग अमृतसर एयरपोर्ट के जरिये लौटे थे। इनमें से 2426 लोगाें को पंजाब स्वास्थ्य विभाग ट्रेस नहीं कर पाया है। इसके बाद प्रयास बढ़ाए जाने के बाद एनआरआई को ट्रेस किए जा रहे हैं। इसी के तहत जालंधर में इन एनआरआई के सैंपल लिए गए थे।

chat bot
आपका साथी