जालंधर में आइटीईएफ उत्तर पश्चिम सर्कल की द्विवार्षिक कांफ्रेंस आयोजित, मुख्य आयकर आयुक्त ने कर्मचारी महासंघ की सराहना की

जालंधर में आयकर कर्मचारी महासंघ (आइटीईएफ) उत्तर पश्चिम सर्कल की 35वीं द्विवार्षिक कांफ्रेंस का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम खैरा सिद्धू मुख्य आयकर आयुक्त अमृतसर ने अपने संबोधन में आयकर कर्मचारी महासंघ की प्रशंसा की।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 09:54 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 09:54 AM (IST)
जालंधर में आइटीईएफ उत्तर पश्चिम सर्कल की द्विवार्षिक कांफ्रेंस आयोजित, मुख्य आयकर आयुक्त ने कर्मचारी महासंघ की सराहना की
जालंधर में आयकर कर्मचारी महासंघ (आइटीईएफ) उत्तर पश्चिम सर्कल की 35वीं द्विवार्षिक कांफ्रेंस हुई।

जालंधर, जेएनएन। आयकर कर्मचारी महासंघ (आइटीईएफ) उत्तर पश्चिम सर्कल की 35वीं द्विवार्षिक कांफ्रेंस का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूनम खैरा सिद्धू, मुख्य आयकर आयुक्त अमृतसर और विशिष्ट अतिथि कृनवंत सहाय, मुख्य आयकर आयुक्त जालंधर एवं लुधियाना ने ज्योति प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में आयकर विभाग जालंधर के अपर आयकर आयुक्त गिरीश बाली, घनश्याम शर्मा, एके धीर, दिग्विजय सिंह चौधरी व संयुक्त आयकर आयुक्त दिनेश गुप्ता, उप आयकर आयुक्त पुष्पेंद्र सिंह, कंचन गर्ग एवं जाहिद प्रवेश भी उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त आयकर अधिकारी संघ, जालंधर के सचिव सुनील ऐरी एवं आयकर कर्मचारी महासंघ, केंद्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के उप प्रमुख अजय तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी सम्मनित अतिथियों का स्वागत आयकर कर्मचारी महासंघ जालंधर की तरफ से पौधे देखकर किया गया।

इस कार्यक्रम का आरंभ परविंदर सिंह, सचिव, आयकर कर्मचारी महासंघ, जालंधर ने स्वागत भाषण से किया। इस दौरान आयकर कर्मचारी महासंघ केंद्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के उप प्रमुख अजय तिवारी, आयकर कर्मचारी महासंघ, उत्तर पश्चिम सर्कल के अध्यक्ष आर एस वालिया और सचिव राजेंद्र सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आयकर कर्मचारियों के कार्यप्रणाली से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके उपरांत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम खैरा सिद्धू, मुख्य आयकर आयुक्त, अमृतसर ने अपने संबोधन में आयकर कर्मचारी महासंघ की प्रशंसा करते हुए कर्मचारियों को विभिन्न मुद्दों पर प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में आयकर कर्मचारी महासंघ, जालंधर के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी अधिकारियों और उपस्थित अतिथियों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।

गौरतलब है कि आयकर कर्मचारी महासंघ, उत्तर पश्चिम सर्कल के द्विवार्षिक चुनाव 18 फरवरी को जालंधर में आयोजित होने जा रहे हैं, जिसमें उत्तर पश्चिम सर्कल की विभिन्न राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर एवं चंडीगढ़ के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी