जालंधर में बीबी नानकी जी चैरिटेबल ने लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, जरूरतमंदों को बांटा राशन

जालंधर में रविवार को बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से निःशुल्क राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुफ्त मेडिकल कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 200 परिवारों को निशुल्क राशन वितरित किया गया

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 03:57 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 03:57 PM (IST)
जालंधर में बीबी नानकी जी चैरिटेबल ने लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, जरूरतमंदों को बांटा राशन
जालंधर में बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों को राशन बांटा गया। जागरण

जालंधर, जेएनएन। समाजसेवा के कार्यों में शहर के समाजसेवी संस्थान हमेशा आगे रहते हैं। इसकी कड़ी में रविवार को बीबी नानकी जी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से निःशुल्क राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुफ्त मेडिकल कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

इस दौरान जहां 200 परिवारों को निशुल्क राशन वितरित किया गया। वहीं, जरूरतमंद लोगों को मेडिकल जांच के बाद दवाइयां दी गईं। हरीश अरोड़ा के पिता स्व. सोहनलाल अरोड़ा की पुण्यतिथि को समर्पित आयोजित हुए राशन वितरण समारोह का आगाज विश्व शांति की प्रार्थना के साथ किया गया। इस अवसर पर अशोक सोबती, नरेंद्र सिंह मेंदीरत्ता, राजकुमार शर्मा, अश्विनी अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा, अजय अरोड़ा, लक्की अरोड़ा, मनीष अरोड़ा, बाबूलाल चित्रा, सुशील पराशर राजकुमार व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी