Jalandhar Today 4th December 2021 : मां बगलामुखी मंदिर में भगवान शनिदेव का हवन यज्ञ सुबह 7 बजे, जानिए और क्या खास है

जालंधर में आज शनि अमावस्या को लेकर मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भगवान शनिदेव को समर्पित भव्य हवन यज्ञ का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। इससे पूर्व भगवान शनि देव की उपासना की जाएगी जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:25 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:25 AM (IST)
Jalandhar Today 4th December 2021 : मां बगलामुखी मंदिर में भगवान शनिदेव का हवन यज्ञ सुबह 7 बजे, जानिए और क्या खास है
जालंधर में मां बगलामुखी मंदिर में हवन यज्ञ सुबह सात बजे होगा। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 4 दिसंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

शनि अमावस्या पर आज होगा हवन यज्ञ

शनि अमावस्या चार दिसंबर को शनिवार को मनाई जाएगी। जिसे लेकर जहां घरों में पूजा-अर्चना होगी, वहीं मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भगवान शनिदेव को समर्पित भव्य हवन यज्ञ का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। इससे पूर्व भगवान शनि देव की उपासना की जाएगी, जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होंगे।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा।

सरकारी हेल्थ सेंटर दादा कॉलोनी में भी फ्री वैक्सीन कैंप लगाने की शुरुआत सुबह 9 बजे से की जाएगी।

कीर्तन दरबार

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में निरंतर समागम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुबह 11 बजे कीर्तन दरबार की शुरुआत होगी। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ हाजिरी लगाएंगे।

बैठक

लायंस क्लब जालंधर की बैठक लायंस भवन लाजपत नगर में सुबह 11.30 बजे होगी। जिसमें विधायक राजेंद्र बेरी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे।

राशन वितरण समारोह

श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में राशन वितरण समारोह का आयोजन दोपहर 2 बजे होगा। जिसमें 35 परिवारों को राशन वितरित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी