चुनमुन मॉल के पास पैसे बांटने को लेकर भिखारियों में झगड़ा, बीच सड़क बरसाए पत्थर, मची भगदड़

भिखारियों के झगड़े के दौरान चुनमुन मॉल के पास से निकल रहे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। हालांकि लेकिन काफी देर बाद थाना नंबर छह की पुलिस और पीसीआर की वैन मौके पर पहुंची।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:29 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:29 PM (IST)
चुनमुन मॉल के पास पैसे बांटने को लेकर भिखारियों में झगड़ा, बीच सड़क बरसाए पत्थर, मची भगदड़
जालंधर में चुनमुन मॉल के पास ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगने वालों के बीच झगड़ा हुआ है।

जालंधर, जेएनएन। सोमवार दोपहर को चुनमुन मॉल के पास ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगने वालों के बीच भीख के पैसों को लेकर झड़प हो गई। देखेत ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दो गुट बन गए और दोनों बीच सड़क एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इस दौरान सिग्नल पर खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। भिड़ंत में एक व्यक्ति का सिर बुरी तरह से फट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया।

भिखारियों के झगड़े के दौरान वहां से निकल रहे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। हालांकि लेकिन काफी देर बाद थाना नंबर छह की पुलिस और पीसीआर की वैन मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर लड़ाई का कारण आपस में पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद बताया गया। इसी कारण एक-दूसरे से कहासुनी हुई और फिर लड़ाई हो गई। पुलिस के पहुंचने के बाद लड़ाई करने वाले भिखारी खुद ही घायल को रिक्शा में बिठाकर साथ ले गए।

चुनमुन मॉल के पास भिखारियों के झगड़े के बाद सड़क पर घायल पड़ा एक व्यक्ति।

लोग बोले- पुलिस प्रशासन भिखारियों को यहां से हटाए

थाना छह के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, लोगों का कहना है कि यहां पर भिखारी पिछले तीन चार महीने से बहुत ही ज्यादा संख्या में इकट्ठे हो गए हैं। ये कोई काम नहीं करते, सिर्फ सड़क पर खड़े होकर आने जाने वालों को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस प्रशासन से गुहार है कि इन भिखारियों को यहां से हटाया जाए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी