बीएड फ्रंट पंजाब 24 अक्टूबर को जालंधर में करेगी राज्य स्तरीय कन्वेंशन

जालंधर में बीएड अध्यापक फ्रंट पंजाब के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री परगट सिंह से मांग की है कि वे राज्य भर के सभी शिक्षक संगठनों से मीटिंग करके उन्हें आने वाली परेशानियों का जल्द से जल्द समाधान करवाएं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 02:43 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 02:43 PM (IST)
बीएड फ्रंट पंजाब 24 अक्टूबर को जालंधर में करेगी राज्य स्तरीय कन्वेंशन
जालंधर में कन्वेंशन के संबंध में जानकारी देते हुए बीएड अध्यापक फ्रंट पंजाब के सदस्य।

जासं, जालंधर। कच्चे कर्मचारियों की स्थायी करने और पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रही बीएड अध्यापक फ्रंट पंजाब 13 साल पूरे होने के बाद हुई प्राप्तियों और अध्यापको को आ रही समस्याओं के हल के लिए 24 अक्टूबर को जालंधर में कन्वेंशन का आयोजन करेगी। बीएड फ्रंट पंजाब के प्रधान सुखदर्शन सिंह बठिंडा, चेयरमैन परगट सिंह किशनपुरा, महासचिव सुखजिंदर सिंह सठियाला ने बताया कि पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली और ठेके पर की गई सर्विस और वित्तीय लाभ, अध्यापकों की मांगों संबंधी फ्रंट का निरंतर संघर्ष चल रहा है। पुरानी पेंशन स्कीम बहाल कराने के लिए सीपीएफ यूनियन की ओर से 11 से 13 अक्टूबर तक पूरे पंजाब में एसडीएम दफ्तरों के जरिये मुख्यमंत्री के नाम रोष पत्र भेजने, 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हलके में रोष रैली की जा रही है।

फ्रंट के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री परगट सिंह से मांग की है कि वे राज्य भर के सभी शिक्षक संगठनों से मीटिंग करके उन्हें आने वाली परेशानियों का जल्द से जल्द समाधान करवाएं। विभाग में नाममात्र वेतन पर काम कर रहे कर्मियों, एसटीआर, ईजीएस अध्यापक और दफ्तरी कर्मचारियों को बिना किसी शर्त के पक्का किया जाए। बदली होने के उपरांत भी डेपुटेशन पर भेजे अध्यापकों को तुरंत फारिग करके बदलियों को पूरी तरह से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक बीएड अध्यापक फ्रंट का संघर्ष जारी रहेगा। 

इस मौके पर परमजीत सिंह फिरोजपुर, देपिंदर सिंह फाजिल्का, तजिंदर सिंह मोहाली, रविंदर सिंह जालंधर, कुलजीत सिंह फतेहगढ़, हरमीत सिंह बाजाखाना, सरताज सिंह कपूरथला, गुरमीत सिंह ढोलेवाल, चंद्र शेखर जालंधर, अमरजीत सिंह रोपड़, परमजीत दुग्गल, रविंदर सिंह लुधियाना, गुरविंदर सिंह फिरोजपुर, हरविंदर सिंह बरनाला, बलवीर सिंह रोपड़, केवल सिंह मुक्तसर, कंवलजीत सिंह, सतिंदर सिंह, परमिंदर सिंह मोहाली, तलविंदर सिंह आदि थे।

यह भी पढ़ें- जालंधर में अब तक लगा सवा घंटे का कट, रंधावा मंसदा और गदईपुर की बिजली 5 बजे तक बंद

chat bot
आपका साथी