फ्रेंड्स कालोनी और रैडिसन एनक्लेव की एंट्री चौड़ी करवाने पर बावा हैनरी सम्मानित

वार्ड 70 में आती फ्रेंड्स और रैडिसन एनक्लेव की मेन एंट्री को चौड़ा करवाने पर दोनों कालोनियों के नागरिकों ने विधायक बावा हैनरी का आभार जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:01 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:01 PM (IST)
फ्रेंड्स कालोनी और रैडिसन एनक्लेव की एंट्री चौड़ी करवाने पर बावा हैनरी सम्मानित
फ्रेंड्स कालोनी और रैडिसन एनक्लेव की एंट्री चौड़ी करवाने पर बावा हैनरी सम्मानित

जागरण संवाददाता, जालंधर : वार्ड 70 में आती फ्रेंड्स और रैडिसन एनक्लेव की मेन एंट्री को चौड़ा करवाने पर दोनों कालोनियों के नागरिकों ने विधायक बावा हैनरी का आभार जताया है। हैनरी ने कहा कि फ्रेंड्स कालोनी और रैडिसन एनक्लेव को जाने वाला रास्ता काफी तंग था। एंट्री रोड सिर्फ 14 फीट चौड़ी थी। इस वजह से कई बार यहां ट्रैफिक जाम हो जाता था। विधायक हैनरी ने इसका मामला हल करवाया और सड़क चौड़ी करने के लिए करीब आठ फुट जमीन का इंतजाम करवाया। अब यह रास्ता लगभग 23 फुट हो गया है। विधायक ने कहा कि यह लोगों के विश्वास के कारण ही संभव हुआ है। कार्यक्रम में चेयरमैन अशोक हांडा, इंदरजीत मरवाहा, एडवोकेट अनिल वर्मा, सुरिदर भंडारी, एचएस बेदी, ईश शर्मा, रमेश महाजन, राजू सेठ, सुशील हांडा, मास्टर मनोहर लाल, राजिदर ऋषि, दलजीत सिंह लक्की, जीपी जिदल, सुभाष अरोड़ा, प्यारा सिंह, नवीन चोपड़ा, यशपाल मित्तल, विशाल हांडा, वरुण सहगल, गुरबक्श मदान, जतिदर अग्रवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी