बठिंडा के गांव में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, झपटमारी में नामजद को गिरफ्तार करने गई थी टीम

पुलिस की टीम गांव माड़ी में झपटमारी के आरोपित सुक्खा सिंह की गिरफ्तारी करने गई थी। इसी बीच उसकी पत्नी और गांव के लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने होमगार्ड गुरप्रीत सिंह को घायल कर दिया जबकि अन्य पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:01 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:01 PM (IST)
बठिंडा के गांव में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, झपटमारी में नामजद को गिरफ्तार करने गई थी टीम
मौड़ मंडी के गांव माड़ी में पुलिस टीम पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। सांकेतिक चित्र।

जासं, बठिंडा। मौड़ मंडी के गांव माड़ी में झपटमारी के मामले में नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची थाना तलवंडी साबो पुलिस पर आरोपित के परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़कर सरकारी ड्यूटी में विध्न डाला। इस हमले में घायल हुए पुलिस कर्मी के बयानों पर थाना मौड़ पुलिस ने आरोपित समेत कुल 11 लोगों पर मामला दर्ज किया है, जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

घायल गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह थाना तलवंडी साबो में होमगार्ड है। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने गांव माड़ी के रहने वाले आरोपित सुक्खा सिंह पर झपटमारी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जिसके संबंध में बीती 21 अक्टूबर को तलवंडी साबो की पुलिस टीम आरोपित सुक्खा सिंह के घर पर छापेमारी करने गई थी। इस दौरान आरोपित सुक्खा सिंह, उसकी पत्नी, महिला लाभ कौर, शिंदर कौर, राम सिंह बेटा निवासी गांव माड़ी चेता सिंह निवासी गांव शेखुपरा, हरप्रीत कौर निवासी गांव माडी व पांच अज्ञात लोगों ने मिलकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उसकी वर्दी भी फट गई, जबकि आरोपितों ने पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी करने से रोका और सरकारी काम में विध्न डाला।

इसके बाद मामले की जानकारी थाना मौड़ पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया और आरोपित हरप्रीत कौर, लाभ कौर व शिंदर कौर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बाकी आरोपित मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने सभी आरोपितों पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी