बठिंडा में रंजिशन झगड़े में व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल, एक पर मामला दर्ज

सुखमंदर सिंह निवासी गांव जलाल ने बताया कि उसका उनके गांव के रहने वाले तनवीर खान के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते उनका आपस में कई बार झगड़ा भी हुआ। जिसकी रंजिश आरोपित तनवीर खान हमेशा उसके साथ रखता था।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 03:59 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:02 PM (IST)
बठिंडा में रंजिशन झगड़े में व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल, एक पर मामला दर्ज
बठिंडा के गांव जलाल में पुराने झगड़े में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। सांकेतिक चित्र

जासं, बठिंडा। गांव जलाल में पुराने झगड़े में व्यक्ति ने अपने ही गांव के रहने वाले व्यक्ति को जान से मारने की नीयत गोली मार दी। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना दयालपुरा पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपित व्यक्ति पर इरादा ए हत्या और असला एकट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित अभी फरार चल रहा है।

सुखमंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका गांव के ही तनवीर खान के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। उनका आपस में कई बार झगड़ा भी हो चुका है। इसी रंजिश में आरोपित तनवीर खान ने गत 21 सितंबर को उसे जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी, जिसस वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। उसके घरवालों ने उसे आदेश अस्पताल भुच्चो मंडी में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी एसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित पर मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

गांव जीदा में बाप-बेटे से मारपीट, चार लोगोंं पर मामला दर्ज

जासं, बठिंडा। गांव जीदा में 4 लोगों ने मिलकर बाप-बेटे से मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना नेहियांवाला पुलिस ने घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपितों पर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। हंसा सिंह ने बताया कि 13 जुलाई को आरोपित लखू सिंह, छिंदा सिंह, मक्खन सिंह व लाल सिंह निवासी गांव जीदा ने मिलकर उसके व बेटे आकाशदीप सिंह के साथ मारपीट की और दोनों घायल कर दिया। मारपीट करने की वजह बेटे आकाशदीप सिंह की आरोपित मक्खन सिंह की बहू के साथ दोस्ती थी। इसी रंजिश में उन्होंने हमला किया था।

chat bot
आपका साथी