बटाला में पति ने बनाए पड़ोस के गांव की लड़की से नजायज संबंध तो पत्नी पहुंच गई थाने, केस दर्ज

गांव मलूद्वारा की जसमीत कौर ने आरोप लगाया है कि पति मनबीर के गांव भोआ की हरप्रीत कौर नाम की लड़की के साथ नजायज संबंध हैं। वह कई सालों से उसके साथ बातचीत करता है व अक्सर मिलता रहता है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 02:43 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 02:43 PM (IST)
बटाला में पति ने बनाए पड़ोस के गांव की लड़की से नजायज संबंध तो पत्नी पहुंच गई थाने, केस दर्ज
बटाला के गांव मलूद्वारा की विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

बटाला, (गुरदासपुर), जेएनएन। पति ने पड़ोस के गांव की लड़की से अवैध संबंध बनाए तो गांव मलूद्वारा की महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर उसके खिलाफ केस दर्द करवा दिया। पुलिस उसके पति और आरोपित लड़की की तलाश में जुट गई है।

जसमीत कौर ने बताया कि उसकी शादी करीब 7 साल पहले मनबीर सिंह के साथ हुइ थी। उनका 5 साल का बेटा भी है। महिला ने पति मलबीर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति के गांव भोआ की हरप्रीत कौर नाम की लड़की के साथ नजायज संबंध हैं। वह कई सालों से उसके साथ बातचीत करता है व अक्सर मिलता रहता है। जसमीत ने बताया कि उसने एक बार पति को उस लड़की के साथ पकड़ा भी थी। बावजूद इसके वह उससे मिलने से बाज नहीं आया। इसकी वजह से उसके घर का सुख-चैन उड़ गया। थक-हारकर उसने पुलिस को शिकायत दी।

इस संबंध में थाना सदर के जांच अधिकारी एएसआइ अशोक कुमार ने बताया कि जसमीत कौर की तरफ से उनके पास शिकायत आई थी, जिसकी जांच करके के बाद पति मनबीर सिंह और हरप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी दोनों गिरफ्त से बाहर है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

सो रही किशोरी के कमरे में घुसकर छेड़खानी की कोशिश

बटाला। यहां एक शख्स ने देर रात सो रही किशोरी के कमरे में ’घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिजन जब उठे तो आरोपित मौके से फरार हो गया। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एएसआइ लखविंदर सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 17 साल की है। 29 मार्च की देर रात गांव मंजियावाल का रहने वावा करन सिंह उनके घर में चोरी से ’घुस आया और उनकी बेटी के रूम में चला गया। वहां उसकी बेटी सो रही थी। करन ने उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई और वह उसके कमरे की तरफ भागे। कमरे से भागते वक्त उनकी आरोपित करन से हाथापाई हुई लेकिन वह दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपित गिरफ्त से बाहर है।

यह भी पढ़ें - पंजाबः गुरुद्वारा के सेवादार ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, वायरल करने की धमकी दे घरवालों से ऐंठे 5 लाख

यह भी पढ़ें - प्यार में पागल ओडिशा की महिला जा रही थी पाकिस्‍तान, करतारपुर कॉरिडोर बंद रहने से पकडी गई

chat bot
आपका साथी