बटाला के गांव दाबावाल में गार्डर से लटका मिला महिला का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

बटाला के गांव दाबावाल में सोमवार को एक 29 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर के अंदर गार्डर के साथ लटका मिला। मृतक महिला की पहचान रजवंत कौर पत्नी रविंदर सिंह वासी दाबावाल के तौर पर हुई है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:26 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:26 AM (IST)
बटाला के गांव दाबावाल में गार्डर से लटका मिला महिला का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
बटाला के गांव दाबावाल में एक महिला का शव कमरे में लटका हुआ मिला।

बटाला, जेएनएन। गांव दाबावाल में सोमवार को एक 29 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर के अंदर गार्डर के साथ लटका मिला। मृतक महिला की पहचान रजवंत कौर पत्नी रविंदर सिंह वासी दाबावाल के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि विवाहिता का कत्ल करके शव को छत से लटकाया गया है।

थाना घनिए के बांगर की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रजवंत कौर के भाई सुरजीत सिंह और पिता वासन सिंह ने बताया कि रजवंत की शादी तीन साल पहले दाबावाल के रविंदर सिंह के साथ हुई थी। उसकी एक साल की बेटी भी है। पिता वसन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज को लेकर उनकी बेटी के साथ उसके पति व सभी ससुरालियों की तरफ से मारपीट की जाती थी। एसएचओ अमलोकदीप सिंह ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

यह भी पढ़ें : युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

गुरदासपुर : दिमागी तौर पर परेशान एक युवक ने अपने किसान पिता की लाइसेंसी 32 बोर रिवाल्वर से गोलीमार आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय हरमीत सिंह निवासी गांव लखन खुर्द के रूप में हुई है। मृतक के पिता प्रभजीत सिंह ने बताया कि वे एक किसान हैं। उनका बेटा हरमीत 12वीं कक्षा पास था। पिछले कुछ दिनों से वह दिमागी तौर पर परेशान चला रहा था। सोमवार को वे घर पर नहीं थे। उनका बेटा हरमीत और उसकी दादी अकेले घर में थे। इस दौरान अलमारी में रख ली उनकी 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर चाबी लगाकर हरमीत ने बाहर निकाल उससे खुद को गोली मार दी। गोली उसके पेट के पास साइड पर लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी