बटाला में धरने पर बैठे पेंडू मजदूर यूनियन के सदस्यों पर हमला, खेतों में दौड़कर लाठियों से पीटा

गांव मसानिया में अनुसूचित जाति के तीसरे हिस्से की जमीन की डमी बोली को रद्द करवाने के लिए लगाए गए पक्के मोर्चे पर शुक्रवार को गांव के ही डमी बोली देने वालों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें पेंडू मजदूर यूनियन के जिला प्रधान राजकुमार पनडोरी जख्मी हो गए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:00 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:43 PM (IST)
बटाला में धरने पर बैठे पेंडू मजदूर यूनियन के सदस्यों पर हमला, खेतों में दौड़कर लाठियों से पीटा
लगभग दर्जन के करीब मजदूरों के साथ मारपीट कर जख्मी किया गया है।

संवाद सहयोगी, बटाला। पेंडू मजदूर यूनियन की तरफ से गांव मसानिया में अनुसूचित जाति के तीसरे हिस्से की जमीन की डमी बोली को रद करवाने के लिए लगाए गए पक्के मोर्चे पर शुक्रवार को गांव के ही डमी बोली देने वालों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें पेंडू मजदूर यूनियन के जिला प्रधान राजकुमार पनडोरी, स्थानीय नेता इकबाल मसानिया, बबरेज सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके अलावा लगभग दर्जन के करीब मजदूरों को मारपीट कर जख्मी किया गया है।

बता दें कि गांव मसानिया में पंचायती जमीन के तीसरे हिस्से की डमी बोली खिलाफ पेंडू मजदूर यूनियन की तरफ से पक्का मोर्चा लगाया गया था। इससे पहले डमी बोली रद करवाने के लिए बीडीपीओ से भी मुलाकात की गई थी और बटाला में 1 घंटे का जाम लगाया गया था। तब डीएसपी बटाला ने मसले का तुरंत हल करवाने का भरोसा दिया था। इसके बाद भी डमी बोली रद ना होने पर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय गुरदासपुर में भी धरना लगाया गया था। इसके बाद डीसी ने भी डमी बोली रद करवाने का भरोसा दिया था। शुक्रवार सुबह ही डमी बोली देने वाले धीर की तरफ से 50-60 व्यक्तियों को लाकर पंचायती जमीन पर अनुसूचित जाति मजदूरों के लगे पक्के मोर्चे पर हमला कर दिया गया। 

पेंडू मजदूर यूनियन के जिला नेता मेजर सिंह कोट टोडर मल और जिला सचिव जरनैल सिंह झबकरा ने कहा कि यह सारा कुछ पुलिस और सिविल प्रशासन के कारण हुआ है। वे बार-बार डमी बोली को रद करवाने के लिए अधिकारियों से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार एक तरफ अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री बना रही है, तो दूसरी तरफ हक मांग रहे अनुसूचित जाति के लोगों पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ मोर्चे पर नहीं समूची जत्थेबंदी पर हुआ है। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

सिविल अस्पताल के बाहर पेंडू मजदूर यूनियन की नारेबाजी

पेंडू मजदूर यूनियन के सदस्यों ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हमलावरों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

इस संबंध में डीएसपी सिटी ललित शर्मा ने कहा कि सूचना प्राप्त होते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और स्थिति का जायजा लिया था। घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अभी जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी