बलराम प्रधान, रविदर सिंह महासचिव बने

सहकार भारती पंजाब का त्रैवार्षिक अधिवेशन दोआबा कालेज में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:02 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:02 PM (IST)
बलराम प्रधान, रविदर सिंह महासचिव बने
बलराम प्रधान, रविदर सिंह महासचिव बने

जागरण संवाददाता, जालंधर

सहकार भारती पंजाब का त्रैवार्षिक अधिवेशन दोआबा कालेज में हुआ। अधिवेशन में सहकार भारती के राष्ट्रीय महासचिव उदय जोशी व संगठन प्रमुख संजय विशेष रूप से उपस्थित हुए। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित अधिवेशन रविदर सिंह ठाकुर व संदीप छिब्बर की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 15 जिलों से 200 से अधिक सहकारिता से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. हरमिदर सिंह बेदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शहादत पर प्रकाश डाला। प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा ने सहकार भारती पंजाब का पिछले तीन वर्ष का वित्तीय ब्यौरा पेश किया। अधिवेशन में क्षेत्रीय संगठन प्रमुख सुनील गुप्ता की देखरेख में बलराम बावा को प्रधान, रविदर सिंह ठाकुर को महासचिव नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में राजीव शर्मा, हरी चांद कंबोज को उप-प्रधानव, तरसेम सिंह बराड़ व गुरमीत सिंह सेखों को सचिव, आशीष कुमार को संगठन सचिव, चेतन सूद को कोषाध्यक्ष, पूनम भारद्वाज को महिला प्रमुख, डा. कुशल कुमार को सभाएं प्रमुख, सुरिदर सिंह को प्रसार-प्रचार प्रमुख, अमित कुमार को सह कोषाध्यक्ष, दुर्गेश शर्मा, डीपी गुप्ता, धर्मवीर धवन व पूर्ण चांदजोशी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय संगठन प्रमुख संजय पाचपोर ने नई टीम को बधाई दी। इस अवसर पर शंकर दास तिवारी, विजय बत्रा, अनिल सूद, रमन कुमार,बुद्धि प्रकाश शर्मा, अरुण कुमार, बलवारी लाल कौशिक, देस राज शर्मा, दिनेश भारद्वाज, राजा चौहान, कौशल पांडेय, धीरज दत्ता, प्रो.आरएस तिवारी, नीरज कुमार, रमन पराशर, संजय पराशर, अमित शर्मा, मेघा रानी, अंशु शर्मा, करिश्मा कपूर, शिवानी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी