जालंधर के नकोदर में भाकियू उग्राहां ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

जालंधर के नकोदर में पंजाब खेत मजदूर यूनियन व भारती किसान यूनियन एकता (उग्राहां) ने बुधवार को लोहड़ी पर गांव मालड़ी नूरपुर चट्ठा उग्गी व कस्बा मलसियां में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। मजदूर नेताओं व किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन को फेल करना चाहती है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 09:46 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 09:46 AM (IST)
जालंधर के नकोदर में भाकियू उग्राहां ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
जालंधर में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाते हुए किसान व मजदूर नेता।

जालंधर, जेएनएन। पंजाब खेत मजदूर यूनियन व भारती किसान यूनियन एकता (उग्राहां) ने बुधवार को लोहड़ी पर गांव मालड़ी, नूरपुर चट्ठा, उग्गी व कस्बा मलसियां में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। इस मौके पर मजदूर नेता हरमेश मालड़ी, हरपाल बिट्टू, सुखजिंदर लाली, सतनाम उग्गी व किसान नेता हरनेक सिंह, सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह व सुखदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन को फेल करना चाहती है।

उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इन कानूनों को जल्द से जल्द वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक महीने ज्यादा समय हो गया है किसानों को दिल्ली में धरने पर बैठे हुए लेकिन केंद्र सरकार उनको अनदेखा कर रही है।

किसानों ने कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाकर लोहड़ी का त्योहार मनाया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सदस्यों ने बुधवार को डीसी आफिस के सामने प्रदर्शन किया और कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाईं।

किसानों ने घेरा डीसी का दफ्तर, लोग हुए परेशान

किसानों ने डीसी आफिस में प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस ने आफिस के गेट बंद कर वहां नाकाबंदी कर दी। इस कारण वहां ट्रैफिक रोकना पड़ा। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के मुख्य प्रवक्ता ने कश्मीर सिंह जंडियाला ने बताया कि बुधवार को प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ किया है और जब तक यह कानून वापस नहीं लेते, वह इसी तरह से प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर कुलविंदर सिंह, अमरजोत सिंह, दलजीत सिंह, गुर¨वदर सिंह भट्टी, अमृत सिंह, जोगा सिंह ,महेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, कुलबीर सिंह, मेजर सिंह, राजा जस्सा, गोपी समरा तथा बल¨वदर सिंह के अलावा संस्था के अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी