नाम ट्रांसपोर्ट नगर..पहचान गड्ढे और उनसे होने वाले हादसे

जालंधर का ट्रांसपोर्ट नगर। यह नाम तो शायद सबने सुना होगा लेकिन इसके हालात देखकर एक बार तो हर कोई हक्का-बक्का रह जाएगा कि व्यापार को गति देने वाले इस ट्रांसपोर्ट नगर में विकास की गति कितनी रुकी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 06:26 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 06:26 AM (IST)
नाम ट्रांसपोर्ट नगर..पहचान गड्ढे और उनसे होने वाले हादसे
नाम ट्रांसपोर्ट नगर..पहचान गड्ढे और उनसे होने वाले हादसे

जागरण संवाददाता, जालंधर : जालंधर का ट्रांसपोर्ट नगर। यह नाम तो शायद सबने सुना होगा लेकिन इसके हालात देखकर एक बार तो हर कोई हक्का-बक्का रह जाएगा कि व्यापार को गति देने वाले इस ट्रांसपोर्ट नगर में विकास की गति कितनी रुकी हुई है। है तो यह ट्रांसपोर्ट नगर लेकिन यहां भी भारी वाहनों को लाने पर एक बार तो ड्राइवरों के भी पसीने छूट जाते हैं। बारिश के दिनों में ट्रांसपोर्ट नगर के गड्ढों में भरा पानी, वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित होता है। पानी भरा होने के कारण वाहन चालक यह अंदाजा नहीं लगा पाते कि कहां गड्ढा होगा।

यही कारण है कि बारिश के दिनों में यहां आने वाले अधिकतर वाहनों का काफी हद तक नुकसान होना तय होता है। बारिश मे कीचड़ से सनी सड़कों पर वाहन चलते समय ट्रकों तक के उलटने का डर रहता है। 15 साल से तीन बार सरकारें बदली, विधायक बदले लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर के नाम पर वोट लेने वालों ने इस तरफ ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। यही कारण है कि पटेल चौक वर्कशाप के कारोबारी अपना व्यापार ट्रांसपोर्ट नगर में लाने से कतरा रहे हैं। उन्हें पता है कि नगर का सुधार हो न हो लेकिन उनके व्यापार का यहां नुकसान अधिक होगा। आने से पहले कई बार सोचना पड़ता है

परमजीत सिंह बल ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के हालातों से सारा जालंधर वाकिफ है। यहां के हालात इतने भयानक हैं कि कोई इस तरफ आने से पहले हजार बार सोचता है। बारिश के दिनों में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि पैदल चलना भी बेहद मुश्किल है। रोज कोई न कोई हादसा होता है

राजकुमार पांडे ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कों टूटी और जगह-जगह पड़े गड्ढों से लोगों का सामना होता है। यहां आने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। कई बार तो बड़े वाहन हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। व्यापार पर पड़ रहा बुरा असर

रितेश सुनेजा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर की नारकीय हालातों के चलते व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई बार विधायक व सरकार तक नगर के सुधार की बात उठाई गई लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोग दुकानें शिफ्ट करने से भी घबराते हैं

गौरव कुमार व दीपक भल्ला ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के नर्क जैसे हालातों के चलते ही पटेल चौक से अभी तक दुकानें यहां शिफ्ट नहीं हो पाई है। सभी जानते हैं कि ट्रांसपोर्ट नगर के हालात जल्दी सुधरने वाले तो हैं नहीं, अलबत्ता व्यापार पर जरूर बुरा असर पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी