फिरोजपुर में विवाहिता को दहेज के लिए जहर दे मारने की कोशिश, नशा देकर जालंधर में घर के बाहर फेंका

पीड़ित महिला की शादी 12 साल पहले फिरोजपुर में रहने वाले जगीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति दहेज के लिए उसे मारपीट करता था। आरोपित पति उसे लगातार जहर व नशा देता था।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 01:42 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 01:42 PM (IST)
फिरोजपुर में विवाहिता को दहेज के लिए जहर दे मारने की कोशिश, नशा देकर जालंधर में घर के बाहर फेंका
पुलिस ने आरोपित पति जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जालंधर, जेएनएन। फिरोजपुर में एक विवाहिता को उसके पति ने दहेज के लिए जान से मारने का प्रयास किया। आरोपित ने अपनी पत्नी को लगातार नशा दिया और दहेज के लिए उसे जान से मारने का भी प्रयास किया। पीड़ित अपने घर मोहल्ला खुर्रम पुर, मेहतपुर में पहुंची। उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी।

यह भी पढ़ें -  जालंधर में देहात व शहरी पुलिस में काम व हदबंदी को लेकर चल रही खींचतान, दोनों में एक-दूसरे से आगे निकलने की रेस


पुलिस ने आरोपित पति जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना मेहतपुर की पुलिस को दिए बयान में मनजीत कौर पुत्री मुख्त्यार सिंह ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले फिरोजपुर में रहने वाले जगीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति दहेज के लिए उसे मारपीट करता था। कई बार पति ने उसके साथ इतनी मारपीट भी की कि वह अस्पताल में भी दाखिल रही।

यह भी पढ़ें -  जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जालंधर की कमलजीत को लांग जंप में गोल्ड, लगाई 5.28 मीटर की छलांग

इस बीच उसे जहर देकर जान से मारने का प्रयास किया गया। आरोपित पति बीते कुछ दिनों से उसे लगातार नशा दे रहा था उसके पति ने उसे नशा देकर मेहतपुर लाकर उसे उसके घर के बाहर फेंक दिया, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी