जालंधर के नकोदर में स्कूल जा रही किशोरी के अपहरण का प्रयास, बाइक से छलांग लगा बचाई जान

जालंधर के नकोदर में वीरवार को दिनदहाड़े 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का प्रयास किया गया। लड़की ने बाइक से छलांग लगाकर जान बचाई। थाना सिटी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। आरोपित जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 09:54 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:54 AM (IST)
जालंधर के नकोदर में स्कूल जा रही किशोरी के अपहरण का प्रयास, बाइक से छलांग लगा बचाई जान
जालंधर के नकोदर में स्कूल जा रही 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का प्रयास किया गया।

नकोदर (जालंधर), जेएनएन। जालंधर के नकोदर में वीरवार को दिनदहाड़े एक बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल जा रही एक 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का प्रयास किया। लड़की ने बाइक से छलांग लगाकर जान बचाई। इस बीच लड़की को मामूली चोटें भी आईं। लड़की के स्वजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

जांच अधिकारी ने बताया कि नकोदर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की शंकर रोड पर स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। वीरवार सुबह जब वह स्कूल जा रही थी तो एक बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति ने लड़की को बातों में लेकर कहा कि वह उसके पिता का दोस्त है। वह भी स्कूल की तरफ जा रहा है और उसे स्कूल उतार देगा। लड़की ने कहा वह पैदल चली जाएगी। बार-बार कहने पर वह बाइक के पीछे बैठ गई लेकिन अज्ञात व्यक्ति ने बाइक स्कूल के आगे रोकने के बजाय आगे बढ़ा ली।

लड़की के बार-बार कहने पर भी उसने बाइक नहीं रोका। इसी दौरान लड़की ने सूझबूझ से काम लेते हुए कुछ ही दूरी पर बाइक से छलांग लगा दी। इसके बाद बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। लड़की को मामूली चोटे भी आई हैं। थाना सिटी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। आरोपित जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी