जालंधर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ा जाएगा, हर वर्ष होगी एथलेटिक्स मीट

जालंधर में शिक्षा विभाग की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एजेंडा तैयार किया गया है। जिसके तहत सरकारी स्कूलों में स्मार्ट स्कूल खेल मैदान बनाने के साथ-साथ हर वर्ष स्कूलों में एथलेटिक्स मीट का आयोजन करवाना भी अनिवार्य होगा।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 12:48 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 12:48 PM (IST)
जालंधर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ा जाएगा, हर वर्ष होगी एथलेटिक्स मीट
जालंधर में सरकारी स्कूलों में अब हर वर्ष स्कूलों में एथलेटिक्स मीट करवाना अनिवार्य होगा।

जालंधर [कमल किशोर]। जालंधर में सरकारी स्कूलों में स्मार्ट स्कूल खेल मैदान बनाने के साथ-साथ हर वर्ष स्कूलों में एथलेटिक्स मीट करवाना अनिवार्य होगा। शिक्षा विभाग की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एजेंडा तैयार किया गया है। इस एजेंडे के मुताबिक डिस्ट्रिक मेनटोर, ब्लाक मेनटोर व फिजिकल एजुकेशन के लेक्चरार के अहम जिम्मेवारी होगी। विद्यार्थियों को खेलों के साथ प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष खेल दिवस आयोजित करवाया जाए। खेलों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। शिक्षा विभाग के मुताबिक स्कूलों में अंतर हाउस खेल मुकाबले करवाएं जाए। मुकाबले में विजेता खिलाड़ी का नाम व फोटो डिस्पले बोर्ड में लगाया जाए ताकि अन्य खिलाड़ी खेलों के प्रति उत्साहित हो सकें।

विद्यार्थियों को फिट करने के लिए ग्रुप में भेजी जाएगी वीडियो
विद्यार्थियों को खेलों को प्रति उत्साहित करने के लिए फिजिकल एजुकेशन शिक्षकों की जिम्मेवारी होगी कि उनके द्वारा किए गए व्यायाम की वीडियो स्कूल ग्रुप में भेजे जाए। राज्य की खेलों पंजाब, बढ़ो पंजाब के मंतव को पूरा करने के लिए सुबह व शाम स्कूलों में खेलों संबंधी ट्रेनिंग दी विद्यार्थियों को दी जाए। स्कूल में हर सप्ताह  में पीटी कसरत बैंड के साथ करवाई जाए।

खेलों के साथ जोड़ने के लिए करवाएं जाएंगे क्विज
खेलों की जानकारी मुहैया करवाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय शारीरिक शिक्षा क्विज मुकाबले करवाएं जाएंगे।  क्विज मुकाबले में शारीरिक शिक्षा व खेलों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। खेलों के प्रश्न पूछने से विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों के नालेज होगी और खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।


स्कूलों को हिदायतें जारी कर दी गई हैंः इकबाल

डिस्ट्रिक मेनटोर इकबाल रंधावा ने कहा कि स्कूलों को हिदायतें जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों को खेलों के साथ जोड़ने के उद्देश्य से ही स्कूल में हर वर्ष खेल दिवस व एथलेटिक्स मीट होगी। अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी अनिवार्य होगी। बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़़ियों के नाम व फोटो डिस्पले बोर्ड में लगाई जाएगी ताकि अन्य विद्यार्थी प्रोत्साहित हो सकें।

chat bot
आपका साथी