असलम बने आल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी के प्रदेश यूथ प्रधान

असलम को आल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी का प्रदेश यूथ प्रधान बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:10 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:10 PM (IST)
असलम बने आल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी के प्रदेश यूथ प्रधान
असलम बने आल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी के प्रदेश यूथ प्रधान

जागरण संवाददाता, जालंधर

असलम को आल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी का प्रदेश यूथ प्रधान बनाया गया है। इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान संस्था के प्रदेश चेयरमैन अख्तर सलमानी ने बताया कि सलमानी समाज द्वारा राज्य भर में गतिविधियां की जा रही है। बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए राष्ट्रीय महासचिव आकिब जावेद सलमानी, प्रदेश प्रधान अयूब सलमानी ने भी संस्था की मजबूती के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करने का आह्वान किया।

अख्तर सलमानी ने कहा कि सलमानी बिरादरी को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने के लिए पिछले लंबे समय से मांग की जा रही है। बावजूद इसके इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे मुस्लिम भाईचारे में भारी रोष है। इस मौके पर उनके साथ संगठन मंत्री अकबर सलमानी, मालवा जोन प्रधान नईम अहमद सलमानी, अनीस अहमद सलमानी, कैशियर जावेद सलमानी, संरक्षक मुनव्वर हुसैन सलमानी, संरक्षक इमरान सलमानी, अब्बास सलमानी, शाहिद सलमानी, साजिद सलमानी, शाहिद अली व परवेज बब्बू मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी