जालंधर में आर्य समाज ने 200 प्रवासी बच्चों को वितरित किए जूते व खाद्य पदार्थ

जालंधर में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले प्रवासियों के बच्चे को आर्य समाज में सायंकाल सत्र में विशेष शिक्षा ट्यूशन पढ़ा रहा है। इन बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और राष्ट्रीयता बारे में भी जानकारी दी जाती है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 10:36 AM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 10:36 AM (IST)
जालंधर में आर्य समाज ने 200 प्रवासी बच्चों को वितरित किए जूते व खाद्य पदार्थ
आर्य समाज ने करीब 200 बच्चों को जूते व खाद्य पदार्थ वितरण किए गए।

जालंधर, जेएनएन। शहीद भगत सिंह नगर में आर्य समाज के प्रयास से चल रहे सायंकालीन शिक्षा केंद्र में अलग-अलग स्कूलों शिक्षा ग्रहण करने वाले झुग्गी झोपड़ियों प्रवासियों के बच्चे को आर्य समाज में सायंकाल सत्र में विशेष शिक्षा ट्यूशन पढ़ा रहा है। इन बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और राष्ट्रीयता बारे में भी जानकारी दी जाती है। आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान सुदर्शन शर्मा द्वारा शुक्रवार को करीब 200 बच्चों को जूते व खाद्य पदार्थ वितरण किए गए।

इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि सुदर्शन शर्मा के पुत्र वधू नैंसी शर्मा ऋषि राज शर्मा गुलशन शर्मा ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को जूते बांटे। सुदर्शन शर्मा ने कहा कि आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर जन कल्याण के कार्य में हमेशा अग्रसर रहता है यहां पर शिक्षा ग्रहण करें बच्चे शिक्षा के साथ-साथ धर्म की शिक्षा भी ले रहे हैं। आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर के प्रधान रणजीत आर्य ने आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान सुदर्शन शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप के ही आशीर्वाद से आर्य समाज भगत सिंह नगर हमेशा ही जन कल्याण के कार्य में आगे रहता है। इस दौरान आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखन पाल मंच संचालन किया।

इस अवसर पर आर्य समाज के कोषाध्यक्ष भूपेंद्र उपाध्याय ,स्त्री आर्य समाज की प्रधाना श्रीमती पूनम मेहता ओम प्रकाश मेहता, चौधरी हरिचंद, वेद प्रकाश भाटिया, सुरेंद्र खन्ना, कुबेर शर्मा, नंदिनी शर्मा, अनु आर्य, राजीव शर्मा, सोनू शर्मा, प्रवीण लखन पाल, सुनीत भाटिया, विजय चावला, ललित मोहन कालिया प्रिया मिश्रा उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी