जिस घर में महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है वह घर नर्क के समानः धर्मेंद्र विद्यालंकार

आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में साप्ताहिक यज्ञ के दाैरान भक्ताें की भीड़ उमडी। इस दाैरान वक्ताअाें ने बताया कि समाज को सही दिशा देने में आर्य समाज का विशेष योगदान रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 12:57 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 12:57 PM (IST)
जिस घर में महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है वह घर नर्क के समानः धर्मेंद्र विद्यालंकार
जिस घर में महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है वह घर नर्क के समानः धर्मेंद्र विद्यालंकार

जालंधर, जेएनएन। आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में साप्ताहिक यज्ञ के कार्यक्रम को संपन्न किया गया। इस  यज्ञ के मुख्य यजमान अनिल मिश्रा एवं अर्चना मिश्रा सपरिवार उपस्थित हुए। पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने वेद के पावन मंत्रों से आहुतियां डलवाई।

यज्ञ के उपरांत धर्मेंद्र विद्यालंकार ने अपने व्याख्यान में कहा कि सभी पुरुषों को चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करें। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। महिलाओं को प्रताड़ित करना भी महापाप है और जिस घर में महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है,वह घर नरक के समान  है। आर्य समाज के यशस्वी प्रधान रंजीत आर्य ने बताया कि दुखों से निवृत्ति तथा सुखों की प्राप्ति के लिए यज्ञ करने की प्रेरणा दी।

आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखन पाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज को सही दिशा देने में आर्य समाज का विशेष योगदान रहा है। आर्य समाज आज भी समाजसुधार के कार्यों को कर रहा है । तदोपरांत उन्होंने कहा कि आर्य समाज के भिन्न-भिन्न परिवारों में यज्ञ किया गया।

इस माैके पर आर्य समाज के प्रधान रंजीत आर्य, सुभाष आर्य,इंदु आर्य, अनु आर्य, जितेंद्र आर्य, सरिता आर्या,  नालिनि उपाध्याय,  विजय चावला, नवीन चावला, वेद प्रकाश भाटिया, जगदीश भाटिया, सुनीत भाटिया, डिंपल भाटिया,  सोनू भारती, राजीव शर्मा, बृजेंद्र शर्मा, सुदर्शन आर्य, गौरव आर्य, सुरेंद्र खन्ना, रीवा खन्ना, मोहित खन्ना, चौधरी हरिचंद, अमित सिंह, ज्योति सिंह व प्रिया मिश्रा  आदि माैजूद थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी