आरिश हेड ब्वाय व अर्शिया हेड गर्ल जूनियन बनी

एपीजे स्कूल माडल टाउन में शपथ ग्रहण समारोह 2021-22 का आनलाइन आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:27 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:27 PM (IST)
आरिश हेड ब्वाय व अर्शिया हेड गर्ल जूनियन बनी
आरिश हेड ब्वाय व अर्शिया हेड गर्ल जूनियन बनी

जासं, जालंधर : एपीजे स्कूल माडल टाउन में शपथ ग्रहण समारोह 2021-22 का आनलाइन आयोजन किया गया। इसके जरिए सभी युवा छात्रों को नेतृत्व का पद संभालने और स्कूल द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए तैयार किया गया। इसमें हेड ब्वाय जूनियर के लिए आरिश सैनी, हेड गर्ल जूनियर के लिए अर्शिया दुआ, हेड ब्वाय मिडिल के लिए मितेश दत्ता, हेड गर्ल मिडिल के लिए प्रन्या को चुना गया।

डा. हिमानी सोनी, डा. कनव खन्ना अतिथि थे। प्रिसिपल सीनिया साजिथ ने विद्यार्थियों से कहा कि इन विशेषाधिकारों के साथ-साथ कई कर्तव्य भी जुड़े हुए हैं। यह एक सुनहरा अवसर है कुछ कर दिखाने का। सभी कर्तव्यनिष्ठ, इमानदार, शालीन तथा दूसरों के लिए आदर्श बनें।

chat bot
आपका साथी