Guru Gobind Singh Jayanti 2021: जालंधर के एपीजे स्कूल में गुरु गोबिंद सिंह की जयंती की रही धूम

Guru Gobind Singh Jayanti 2021प्रिंसिपल गिरीश कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि गुरु जी ने अपना समस्त परिवार बलिदान कर दिया इसलिए उन्हें सर्वस्वदानी भी कहा जाता है। वह शांति प्रेम व एकता की मिसाल थे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 12:59 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 12:59 PM (IST)
Guru Gobind Singh Jayanti 2021: जालंधर के एपीजे स्कूल में गुरु गोबिंद सिंह की जयंती की रही धूम
एपीजे स्कूल के प्राइमरी विंग के द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म दिवस मनाया। (फाइल फाेटाे)

जालंधर, जेएनएन। Guru Gobind Singh Jayanti 2021: महावीर मार्ग स्थित एपीजे स्कूल के प्राइमरी विंग के द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी का जयंती पर बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जूम एप के जरिये मनाया गया। कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्रों ने पारंपरिक पंजाबी पोशाक पहनकर शबद-गायन प्रस्तुत किए। गुरु जी के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग भाषण के रूप में सुनाएं। छात्रों ने गतका जौहर का भी प्रदर्शन किया जिसे देखकर सभी अभिभावक व छात्र मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा शहर के कई गुरुद्वाराें में गुरुपर्व की धूम रही। लाेग सुबह से ही गुरुद्वाराें में जुटना शुरू हाे गए थे।

एकता व प्यार बनाए रखना चाहिए

प्रिंसिपल गिरीश कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि गुरु जी ने अपना समस्त परिवार बलिदान कर दिया, इसलिए उन्हें सर्वस्वदानी भी कहा जाता है। वह शांति ,प्रेम ,एकता की मिसाल थे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहब को गुरु पद पर सुशोभित किया। गुरु जी का संदेश हमेशा यही रहा है कि आपस में एकता व प्यार बनाए रखना चाहिए। प्रिंसिपल ने कहा कि हर व्यक्ति को शांति से रहना चाहिए। आपस में मिलजुलकर भाईचारे से रहना चाहिए। किसी से घृणा नहीं करनी चाहिए। प्रत्येक धर्म एक समान है। हर धर्म का आदर करना चाहिए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी