Jalandhar Today 14th September 2021 : राधा माधव संकीर्तन मंडल का वार्षिक समारोह 11 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

राधा माधव संकीर्तन मंडल का पहला वार्षिक समारोह 14 सितंबर को राजहाल गौरी शंकर मंदिर गुरु अमरदास नगर कालिया कालोनी में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगा। उसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 06:31 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 06:31 AM (IST)
Jalandhar Today 14th September 2021 : राधा माधव संकीर्तन मंडल का वार्षिक समारोह 11 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से आज वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 14 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

राधा माधव संकीर्तन मंडल का वार्षिक समारोह आज

राधा माधव संकीर्तन मंडल का पहला वार्षिक समारोह 14 सितंबर को राजहाल गौरी शंकर मंदिर गुरु अमरदास नगर, कालिया कालोनी में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगा। उसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार इरविन खन्ना, उद्योगपति प्राणनाथ भल्ला, मंगत राय शर्मा तथा सुशील शर्मा मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होंगे।

हवन यज्ञ

प्राचीन हनुमान मंदिर, चौक सूदां में हवन यज्ञ सुबह 7 बजे।

कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में कैंप सुबह 9 बजे।

बैठक

एफएंडसीसी की बैठक निगम के कांफ्रेस हाल में दोपहर 3.30 बजे।

भजन संध्या

श्री कष्ट निवारण बाला जी मंदिर में भजन संध्या शाम 7 बजे से।

-------------------

होशियारपुर में ये रहेगा खास

टीकाकरण

होशियारपुर: जैन युवा मंडल होशियारपुर की तरफ से निश्शुल्क कोविड-19 का टीकाकरण सुबह नौ बजे से दोपहर के दो बजे तक सभी उम्र के लोगों को पहली व दूसरी डोज नजदीक टैगोर पार्क जैन स्थानक के सामने लगाया जाएगा।

पोषण माह

टांडा : ब्लाक टांडा के सभी आंगनवाड़ी सेंटरों में 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है पोषण माह, सुबह 10 बजे।

धरना प्रदर्शन

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 339वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 349वें दिन में करेगें रोष प्रदर्शन समय सुबह 10 बजे।

गढ़शंकर : निरंतर 311वें दिन धरने के मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुल हंिदू किसान सभा द्वारा रोष धरना। समय सुबह 12 बजे होगा।

होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स होशियारपुर में चल रहे जम्हूरी किसान सभा व कुल हिंदू सभा के दिन रात का धरना को 311वें दिन में पहुंच गया।

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 330वां दिन।

chat bot
आपका साथी