अमृतसर में युवक ने बच्चे के चेहरे पर सैनिटाइजर स्प्रे कर लगा दी आग, बुरी तरह से झुलसा

अमृतसर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर-घर में प्रयोग किया जा रहे सैनिटाइजर फेंककर एक बच्चे का चेहरा झुलसा दिया गया। सात वर्षीय यह बच्चा गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया है। इस घटना को अंजाम देने वाला चौदह वर्षीय किशोर है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 02:52 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 03:07 PM (IST)
अमृतसर में युवक ने बच्चे के चेहरे पर सैनिटाइजर स्प्रे कर लगा दी आग, बुरी तरह से झुलसा
अमृतसर में सैनिटाइजर फेंककर एक बच्चे का चेहरा झुलसा दिया गया।

अमृतसर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घर-घर में प्रयोग किया जा रहे सैनिटाइजर फेंककर एक बच्चे का चेहरा झुलसा दिया गया। सात वर्षीय यह बच्चा गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया है। इस घटना को अंजाम देने वाला चौदह वर्षीय किशोर है।

सीमा नामक महिला ने बताया कि वह शिलांग से कुछ दिन पहले ही अमृतसर में अपने रिश्तेदारों के यहां आए हैं। लाकडाउन की वजह से वापस जा नहीं सके। वीरवार को उनका बेटा मनिंदर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी के 14 वर्षीय बेटे मन्ना ने पहले अपने हाथ में सैनिटाइजर लगाया और फिर मनिंदर के चेहरे पर स्प्रे कर दिया। इसके बाद उसने माचिस से तीली निकालकर जलाई और चेहरे की ओर फेंक दी। इससे मनिंदर का चेहरा जलने लगा। वह जोर-जोर से चिल्लाया। शोर सुनकर हम बाहर आए तो उसका चेहरा जल रहा था। फौरन पानी फेंककर बुझाई।

बच्चे को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने की वजह से उसे अमृतसर स्थित सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया। डाक्टरों के अनुसार बच्चे का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। फिलहाल इलाज जारी हैं। सीमा के अनुसार उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस डाक्टरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी