जमीन बेचने के बाद कब्जा नहीं देने पर तरनतारन के गांव में चली गोलियां, एक की मौत; दो लोग जख्मी

गांव गहरी में रेशम सिंह का मनजिंदर सिंह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में शुक्रवार को आरोपित मनजिंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियां चलाई। गोली लगने से रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:32 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:32 AM (IST)
जमीन बेचने के बाद कब्जा नहीं देने पर तरनतारन के गांव में चली गोलियां, एक की मौत; दो लोग जख्मी
थाना सराय अमानत खां के गांव गहरी में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। सांकेतिक चित्र।

झब्बाल (तरनतारन), जेएनएन। थाना सराय अमानत खां के गांव गहरी में भूमि विवाद में गोलियां चल गई। गोलीबारी में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान रेशम सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि सभी आरोपित फरार होने में कामयाब रहे हैं। 

इस संबंध में डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार गांव गहरी में रेशम सिंह का मनजिंदर सिंह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में शुक्रवार को आरोपित मनजिंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियां चलाई। गोली लगने से रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल भी हो गए। डीएसपी ने बताया कि थाना सराय अमानत खां के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - डोरेमोन भगाएगा बच्चों में कोरोना का डर, छोटा भीम देगा हौसला, जीएनडीएच अमृतसर में दीवारों पर कार्टून करेक्टर

8 कनाल जमीन बेचने के बाद नहीं दिया कब्जा

डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि 8 कनाल जमीन बेचने के बाद उसका कब्जा नहीं दिया जा रहा था। इसके चलते मनजिंदर सिंह कब्जा लेने के लिए उक्त जमीन पर हथियारबंद साथियों के पहुंचा। विवाद के दौरान मनजिंदर सिंह के गुट ने गोलियां चलाई। इस घटना में रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जसवंत सिंह और मुल्तान सिंह घायल हो गए। डीएसपी ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें - PCS Result 2021 : दो बार नाकामी के बाद लुधियाना के अभिषेक ने पीसीएस एग्जाम में पाया दूसरा रैंक, स्वजनाें को दिया सफलता का श्रेय

chat bot
आपका साथी