अमृतसर में देर रात लिफ्ट देना लुधियाना के छोटा हाथी चालक को पड़ा भारी, युवक ने हत्या कर शव ब्यास दरिया में फेंका

अमृतसर में मंगलवार की रात लिफ्ट के बहाने छोटा हाथी चालक की हत्या कर शव ब्यास दरिया में फेंक दिया गया। पुलिस ने मौके पर हत्या और शव खुर्दबुर्द करने के आरोप में मेहता थाने के अधीन पड़ते भलाईपूरबा गांव निवसाी धरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 12:08 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 12:08 PM (IST)
अमृतसर में देर रात लिफ्ट देना लुधियाना के छोटा हाथी चालक को पड़ा भारी, युवक ने हत्या कर शव ब्यास दरिया में फेंका
ब्यास दरिया से शव को निकालने के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं।

अमृतसर, जेएनएन। महानगर में मंगलवार की रात लिफ्ट के बहाने छोटा हाथी चालक की हत्या कर शव ब्यास दरिया में फेंक दिया गया। पुलिस ने मौके पर हत्या और शव खुर्दबुर्द करने के आरोप में मेहता थाने के अधीन पड़ते भलाईपूरबा गांव निवसाी धरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान लुधियाना के मुंडियां कला गांव निवासी विनोद गुप्ता के तौर पर हुई है। आरोपित के कब्जे से मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। ब्यास थाने की प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कौर ने बताया कि दरिया से शव को निकालने के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं।

एएसआइ महिंदर सिंह ने बताया कि ब्यास दरिया पर के एक सिरे पर उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार की रात उन्होंने देखा कि छोटा हाथी नंबर (पीबी29-आर-9535) एकाएक पुल के पास रुक गया। कुछ देर बाद उसमें से एक युवक बाहर निकला और वह दूसरी तरफ चालक की सीट के पास पहुंच गया। उसने तेजी से चालक वाली सीट का दरवाजा खोला और अंदर बैठे बेहोशी की हालत में युवक को बाहर निकालकर उसे पुल से दरिया में फेंक दिया। यह देखकर वह तुरंत आरोपित की तरफ दौड़ पड़े। कुछ ही देर में उन्होंने आरोपित को धर लिया। वहीं तुरंत दूसरी तरफ उन्होंने अपने आला अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी देकर गोताखोरों का बंदोबस्त किया।

आरोपित धरविंदर सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह नौकरी की तलाश के लिए जालंधर जा रहा था। रास्ते में उसने छोटा हाथी को रोका और लिफ्ट से जालंधर तक छोड़ देने का आग्रह किया। चालक मान गया और उसने उसे (धरविंदर सिंह) को अपने साथ बैठा लिया। रास्ते में उसकी नीयत खराब हो गई और उसने टायर खोलने वाले औजार से उसके सिर पर वार कर चालक की हत्या कर दी। मौका मिलते ही शव को दरिया में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से मिले मोबाइल की जांच की तो पता चला कि मरने वाला लुधियाना के मुंडियां कला गांव निवासी विनोद गुप्ता है। फिलहाल बुधवार की दोपहर तक शव नहीं मिला।

chat bot
आपका साथी